इंदौर : हत्या के मामले में 6 माह से फरार आरोपी को मल्हारगंज पुलिस ने बन्दी बना लिया है।आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी व चाचा को घायल कर दिया था।
पकड़ा गया आरोपी पिछले 6 माह से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर छुपकर फरारी काट रहा था। भोला उर्फ अंकित यादव नामक इस आरोपी के विरुद्ध मारपीट ,अडीबाजी शासकीय कार्य में बाधा ,जुआ एवं अवैध शराब बेचने जैसे कुल 20 अपराध पंजीबद्ध हैं। यह थाना मल्हारगंज का लिस्टेड बदमाश है।
ये था मामला।
थाना मल्हारगंज के अपराध क्रमांक 421/21 धारा 327 294 307 302 भादवी का फरार आरोपी भोला उर्फ अंकित पिता रामेश्वर यादव उम्र 27 साल निवासी 116 सुभाष मार्ग जिंसी मेनरोड द्वारा दिनांक 20/08/2021 को अपने चचेरे भाई स्वप्निल उर्फ गोल्डी की चाकू मारकर हत्या की गई थी और चाचा जगदीश यादव को घायल किया गया था। आरोपी आदतन अपराधी है। उसके कब्जे से हत्या में उपयोग किया गया चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
February 23, 2022 राजेन्द्र नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गजानन महाराज का प्रकटोत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ द्वारा श्रीराम मंदिर राजेन्द्र नगर में सदगुरु गजानन […]
April 21, 2024 महज 60 कर्मचारियों के भरोसे शहर में चल रहा मच्छर नाशक अभियान
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के टॉक शो में जिम्मेदारों ने कहा - दवा से नहीं जागरूकता से ही […]
July 26, 2021 इंदौर में निर्माण का मलबा इधर- उधर फेंकना पड़ेगा महंगा। नगर निगम वसूलेगी 5 हजार रुपए फाइन
इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में निर्माण से जुड़ा मलबा यहां-वहां […]
June 14, 2023 रेकी कर सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई
क्राइम ब्रांच ने गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफतार।
इंदौर : दिन के समय कालोनियों […]
August 12, 2024 देवास विधायक के बेटे की गाड़ियों के काफिले पर 29 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना
उज्जैन में गाड़ियों के काफिले के साथ घुस गए थे महाकाल लोक क्षेत्र में ।
उज्जैन श्री […]
December 27, 2021 छोटे और भाषाई अखबारों से ही कायम रहेगी पत्रकारिता की साख, परिसंवाद में बोले वक्ता
इंदौर : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष उमाकांत लखेडा का कहना है कि छोटे , […]
February 23, 2024 भारत के पास है प्रचुर प्रतिभा और वैश्विक नेतृत्व क्षमता : शेख मंसूर अल थानी
समावेशी और उद्देश्य परक संस्कृति को दें बढ़ावा : बीएस नागेश ।
नवाचार के लिए बनाएं […]