हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं,उन्हें मिले समान अवसर,सम्मान समारोह में बोले वक्ता

  
Last Updated:  March 5, 2022 " 11:37 pm"

इंदौर : हर दिन महिलाओं का है। उनका सम्मान बाहर ही नहीं घर में भी होना चाहिए।आज महिलाएं उन क्षेत्रों में भी तेजी से कदमताल कर रही हैं जो कल तक पुरूषों के माने जाते थे। ये विचार उन वक्ताओं के है,जो उन्होंने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई द्वारा इंदौर प्रेस क्लब के सभागृह में आयोजित महिला शक्ति अवार्ड समारोह में व्यक्त किए।अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने की।

निम्न वर्ग की महिलाओं को शिक्षित करने की जरूरत।

मुख्य संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री जनक पलटा ने कहा कि उच्च वर्ग की महिलाएं तो शिक्षित होने के साथ जागरूक भी हो रही लेकिन कमजोर वर्ग की महिलाओं में शिक्षा के प्रसार की जरूरत है।

लिंगानुपात में असंतुलन महिला सशक्तिकरण पर सवाल खड़े कर रहा।

स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन की विभागाध्यक्ष डा. सोनाली नरगुंदे ने कहा कि देश का लिंगानुपात गड़बड़ा रहा है ऐसे में महिलाओं का सशक्तिकरण कई सवालों को जन्म देता है।

महिला- पुरुष दोनों का मजबूत होना जरूरी।

सेंट्रल जेल की अधीक्षक अलका सोनकर ने कहा कि महिला और पुरुष एक ही रथ के दो पहिए हैं। और दोनो का मजबूत रहना जरूरी है।

अपने काम के प्रति गंभीर होती हैं बेटियां।

पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी ने कहा कि बेटी बोझ नहीं है और उसे भी उतनी ही स्वतंत्रता मिलनी चाहिए जो हम लडको को देते हैं।बेटियां अपने काम के प्रति गंभीर होती हैं बस उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि महिलाएं सम्मान की अधिकारी हैं।उनको पूरी आजादी मिलनी चाहिए।ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष योगेन्द्र महंत ने कहा की एक महिला दो परिवारों को संवारती है।

पत्रकारिता में महिलाएं अच्छा काम कर रहीं हैं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शरद जोशी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाए अच्छा कार्य कर रही है और आज उच्च पदों पर है।

कार्यक्रम संयोजक सरिता शर्मा ने बताया की समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 35 महिलाओं का सम्मान किया गया।
अतिथि स्वागत श्रमजीवी पत्रकार संघ के इंदौर संभाग अध्यक्ष धमेंद्र शुक्ला,जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, विद्युत प्रकाश पाठक , प्रवीण जोशी व सरिता काला ने किया।अतिथि परिचय रश्मि किंगरानी, हेमंत व्यास व राजेंद्र सिंह ने दिया।

बच्चों ने नृत्य के जरिए पेश किए नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूप।

इस मौके पर किड्स बी स्कूल के बच्चो ने नारी शक्ति के विभिन्न आयामों को मनोहारी नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया।
मुकेश शर्मा और ममता शर्मा ने कर्मसाक्षी पत्र का विमोचन अतिथियों से कराया।कार्यक्रम का संचालन सरिता शर्मा और रजनी खेतान ने किया।कार्यक्रम में मीडिया जगत से जुडी कई हस्तियां और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इनको नवाजा गया महिला शक्ति अवार्ड से।

शीतल राय ,श्रुति अग्रवाल,प्रियंका शर्मा,ललिता गौड़,रुखसाना मिर्जा,,नीता सिसोदिया,रजनी खेतान, निवेदिता सक्सेना,ऋतु साहू, हीना तिवारी,नेहा जैन,सुरभि भावसार,सुषमा दुबे,निर्मला भुराड़िया, मोनिका पुरोहित, डॉक्टर शेफाली ओझा, डॉक्टर निशा जोशी,शालिनी रमानी,पूजा जोशी,नीतू जैन, डॉक्टर गिन्नी छाबरिया,प्रिया चौहान, भावना शर्मा,रागिनी मख्खर,ममता शर्मा, डॉक्टर ममता शुक्ला, मोनिका शर्मा कंचन मनावत,प्रियंका पांडे, अलका सैनी और भावना शर्मा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *