संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर संभाग के प्रमुख जल पर्यटन स्थल हनुवंतिया पहुंचे। हनुवंतिया के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
हेलीपैड से वे प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल गए। यहां उन्होंने संत सिंगाजी महाराज की पादुका पर माल्यार्पण कर पूजन किया। डॉ यादव इसके बाद हनुवंतिया स्थित टेंट सिटी आए और जल महोत्सव में शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, कंचन तन्वे, छाया मोरे, मंजू दादू, खंडवा नगर निगम की महापौर अमृता यादव,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर मालसिंह, आई.जी. राकेश गुप्ता, डीआईजी चंद्रशेखर सौलंकी उपस्थित थे।
संत सिंगाजी जैसे महापुरुषों के कारण भारत की सभ्यता, सनातन संस्कृति जीवित है।
संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि संत सिंगाजी महाराज महान संत थे। उनमें अदभुत अध्यात्मिक शक्ति थी। ऐसे महान संतों के कारण हमारा सनातन, संस्कृति और सभ्यता जीवित है।
Related Posts
November 15, 2023 मोदी के रोड शो की व्यवस्थाओं की कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली कमान
विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र से शुरु हुआ था प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो।
रोड शो के […]
May 5, 2021 निजी अस्पतालों की लूट- खसोट रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किए दो नम्बर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना काल में अस्पतालों की लूट- खसोट रोकने के लिए दो नंबर […]
February 3, 2025 इंदौर प्रेस क्लब में छाया वसंतोत्सव का उल्लास
विद्या की देवी मां सरस्वती की हवन - पूजन कर की गई आराधना।
पत्रकार, नेता, समाजसेवी और […]
October 21, 2022 बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का फेसबुक पेज हैक
इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। फेसबुक […]
May 3, 2025 एमआरएफ टू व्हीलर रैली का आयोजन चार मई को..
इन्दौर : एमआरएफ मोग्रिप एफएसएससीआई नेशनल टू-व्हीलर रैली चैम्पियनशिप का पहला चरण एमआरएफ […]
February 6, 2024 मंत्री सिलावट ने हरदा हादसे के घायलों से एमवाय अस्पताल में की मुलाकात
घायलों की पूछी कुशलक्षेम, समुचित इलाज के डॉक्टर्स को दिए निर्देश।
इंदौर : जल संसाधन […]
December 14, 2021 कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से ब्रिटेन में पहली मौत की पुष्टि
लंदन : ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमीक्रोन से पहली मौत की पुष्टि की गई है। […]