हमारा अंतर्मन तभी पवित्र होगा जब इसमें राम नाम का वास होगा- दीदी मां

  
Last Updated:  March 31, 2022 " 10:32 pm"

इंदौर : हम केवल मूर्ति पूजने और गिड़गिड़ाने वाले सनातनी नहीं हैं। सारा संसार अपनी निष्ठाओं में जीता है, लेकिन हमारे भारत को पता नहीं क्या हो गया है कि न भाषा, न वेश, न तरीका और न ही गौरव। देश में एकता, अखंडता और सौहार्द्र की जिम्मेदारी हमारी माताओं पर ही है। गुड़ी पड़वा पर सारा इंदौर भगवा पताकाओं से सजना चाहिए, ताकि प्राचीन संस्कृति का यह गौरव पूरी दुनिया देख सके। करवाचौथ की पूजा भी सभी सुहागनें किसी एक जगह पर एकत्र होकर मनाएं, तभी संसार देखेगा कि सनातन परंपरा का कितना अदभुत दर्शन यहां दिखाई दे रहा है। राम अदभुत मंत्र और शब्द है। अंतःकरण तभी पवित्र होगा जब राम का नाम हमारे अंतर्मन में बैठ जाएगा। निर्मल चित्त वालों को बाहर की प्रतिकूलताएं व्यथित नहीं करती। राम का नाम जगत के चिंतन की श्रृंखला को तोड़ने वाला अस्त्र है। रामकथा अंतर्मन की गांठों को खोलती है, इसीलिए अपने रोम-रोम में राम को बिठाएं।

ये प्रेरक विचार दीदी मां के नाम से प्रसिद्ध साध्वी ऋतम्भरा देवी ने अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट एवं वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव में उपस्थित जन सैलाब को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कथा शुभारंभ के पूर्व आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संजय बांकड़ा, श्याम सिंघल, किशोर गोयल, सुनील गुप्ता, बजरंग दल के सोहन सौलंकी, एकलव्य सिंह गौड़, इविप्रा के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, कवि मुकेश मोलवा, विमल तोदी, अशोक किशनलाल ऐरन, पवन सिंघानिया, निर्मल रामरतन अग्रवाल, दिनेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग, अनिल बिंदल, गणेश गोयल, नंदकिशोर कंदोई, पत्रकार सुदेश तिवारी, मनीष बिसानी, मनोज अन्नपूर्णा, मनोज जैन आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया। संचालन किशोर गोयल एवं साध्वी सत्यप्रिया ने किया।

कथा के समापन अवसर पर देश के उन जाबांज सैन्य योद्धाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने देश के दुश्मनों से विभिन्न युद्धों में लोहा लिया और देश की अस्मिता को अक्षुण्य बनाए रखा। इन सैन्य योद्धाओं के सम्मान का दृश्य भक्ति भाव के साथ देश प्रेम की भी प्रेरणा देने वाला साबित हुआ जब तिरंगा फहराते हुए इन सैनिकों ने अपने राष्ट्रप्रेम को कथा स्थल पर व्यक्त किया। भारत माता की जय के बीच इन योद्धाओँ का आत्मीय सम्मान स्वयं दीदी मां, अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *