मुआवजा राशि 1 करोड़ 89 लाख 79 हजार 498 रूपये के अवॉर्ड पारित।
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में प्रशासनिक न्यायाधिपति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी के आदेशानुसार शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उक्त लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में लंबित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु 06 खंडपीठों का गठन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं अन्य न्यायाधिपतिगण द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।
नेशनल लोक अदालत में समस्त खंडपीठ में सिविल (एम.ए.सी.टी.आदि), रिट एवं किमिनल से संबंधित 690 प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था, जिसमें से लगभग 255 प्रकरण निराकृत होकर कुल मुआवजा राशि 1 करोड़ 89 लाख 79 हजार 498 रूपये के अवॉर्ड पारित किए गए।
Related Posts
May 31, 2023 मोदी सरकार के 09 वर्ष सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण के हैं..
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
09 साल की […]
December 28, 2021 शोभायात्रा को लेकर मन्दिर समिति पर जुर्माना लगाए जाने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने जुर्माना भरने का किया ऐलान
इंदौर : नगर निगम ने रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी के दौरान डिवाइडरों पर रखे गमले और […]
April 14, 2021 पूजा- अर्चना के साथ दीप जलाकर मनाया गया चेटीचंड पर्व
इंदौर : कोरोना कर्फ्यू के चलते सिंधी समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में रहकर चेटीचंड […]
May 29, 2020 छोटे दुकानदार और सब्जी विक्रेताओं पर पड़ रही बेरोजगारी की मार.. इंदौर : देवी अहिल्या बाई होलकर हरी सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर रायकवार ने […]
December 25, 2019 आदर्श सड़क पर लोगों ने टिफिन पार्टी का उठाया लुत्फ, तीन जनवरी को होगा लोकार्पण इंदौर : (राजेन्द्र कोपरगाँवकर) स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर ने लगातार चौथी […]
June 20, 2025 जुगल जाटव का आईआईटी खड़गपुर में हुआ चयन
मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार के होनहार छात्र हैं जुगल।
कलेक्टर बनकर करना चाहते है […]
February 5, 2023 वार्ड क्रमांक 14 और 15 के 600 यात्री अयोध्या यात्रा पर रवाना
विधायक शुक्ला ने करवाया जय श्रीराम का जयघोष।
इंदौर : एक बार फिर 600 नागरिकों का दल […]