इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हातोद से ग्राम सेमल्या चाऊ तक चलने वाली बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मंत्री सिलावट ने हरी झंडी दिखाने के बाद अपना और अपने साथियों का टिकट खरीदकर उसी बस में बैठकर सेमल्या तक यात्रा भी की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के तहत 1 दर्जन से अधिक गांवों के लोग एआईसीटीएसएल की इस बस सेवा से लाभान्वित होंगे। मंत्री सिलावट ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सांवेर के अंतर्गत विभिन्न गांवों में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं।
बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर आयुक्त नगर निगम ऋषभ गुप्ता, एसडीएम कनाड़िया शाश्वत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम कनाड़िया के मुख्य चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे। ढोल – ढमाकों की गूंज और आतिशबाजी के बीच बस सेवा के शुभारंभ के दौरान उत्सवी माहौल निर्मित हो गया था।
Related Posts
November 10, 2021 परशुराम महासभा ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान पर जताया आक्रोश, की कार्रवाई की मांग
इंदौर : ब्राह्मण और वैश्य समाज के खिलाफ हल्की बयानबाजी कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर […]
July 19, 2023 G-20 में आए मेहमानों का आईडीए अध्यक्ष ने तिलक लगाकर किया स्वागत
इंदौर : G20 सम्मेलन में भाग लेने जापान, अर्जेंटीना,ओमान एवं सिंगापुर से इंदौर आए […]
March 29, 2019 इंदौर से चुनाव लड़ने की बात से गोविंदा ने किया इनकार भोपाल: बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली सीटों पर कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है […]
December 4, 2024 बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीडन के खिलाफ इंदौर में जंगी प्रदर्शन
लालबाग से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गई विशाल रैली।
लाखों लोगों ने रैली में की […]
June 24, 2023 कांग्रेस के नेता बालमुकुंद गौतम को 07 साल की सजा
धार : पूर्व विधायक और धार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम एवं अन्य दो […]
July 9, 2020 चीनी राखी के मुकाबले स्वदेशी राखी लांच करेंगे सांसद लालवानी इंदौर : एकतरफ हमारे जवान चीन से लड़ाई लड़ रहे हैं और हम चीन में बनी राखी भाई-बहन के इस […]
July 4, 2021 इंदौर में वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का शुरू हुआ अभियान
इन्दौर : इंदौर जिले में कोरोना की रोकथाम के लिये टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इस […]