विदेश में रहते हुए महापौर भार्गव ने प्रकरण तत्काल संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव एवं निगम आयुक्त से की चर्चा।
04 दिसंबर को एमआईसी एवं 05 दिसम्बर को परिषद की बुलाई बैठक।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव हुकुमचंद मिल के मजदुरों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। वे जब अतिरिक्त महा अधिवक्ता के बतौर कार्यरत थे, तब भी उन्होंने न्यायालय के समक्ष मजदूरों का पक्ष मजबूती से रखा था। उच्च न्यायालय द्वारा प्रकरण में आदेश देने के बाद विधानसभा निर्वाचन 2023 की आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण एम.आय.सी. व परिषद की बैठक निर्वाचन आयोग की बिना अनुमति के नही हो सकती थी इसलिए महापौर भार्गव द्वारा निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर आचार संहिता के दौरान मेयर-इन-कौंसिल एवं निगम परिषद की बैठक बुलाने के लिए अनुमति चाही गई। निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त हुई उसी दौरान महापौर भार्गव काॅप-28 सम्मेलन में भाग लेने विदेश यात्रा पर हैं। श्र विदेश यात्रा के दौरान ही उन्होंने प्रकरण संज्ञान में लेकर तत्काल दूरभाष पर प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास तथा नगर निगम आयुक्त से चर्चा की। प्रकरण में 04 दिसम्बर को मेयर-इन-कौंसिल की बैठक तथा 05 दिसम्बर को परिषद की बैठक बुलाने के संबंध में निर्णय लिया गया ताकि मजदूरों को भुगतान के संबंध में की जाने वाली समस्त कार्यवाही शीघ्र पूर्ण होकर उन्हें उनका हक मिल सकें।
Related Posts
January 6, 2022 ‘आजादी के 75 वर्ष अब आगे क्या’ विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे प्रमुख वक्ता
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब के बैनर तले 'आजादी के 75 वर्ष - अब आगे क्या!' विषय पर […]
May 8, 2019 मप्र की जनता से झूठे वादे करने के लिए माफी मांगे राहुल गांधी- राकेश सिंह इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह मंगलवार को इंदौर आए। इस दौरान […]
December 12, 2018 शिवराज ने ली हार की जिम्मेदारी, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफ़ा। भोपाल: शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सीएम पद से अपना इस्तीफ़ा सौप दिया। […]
June 20, 2023 रजत रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले प्रभु वेंकटेश
छत्रीबाग स्थित वैंकटेश देवस्थान से निकली रथयात्रा, 75 वर्षो की परंपरा कायम […]
October 14, 2021 सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से 'नेकी […]
June 2, 2025 मप्र में पहली बार कार टी सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर के मरीज का किया गया इलाज
इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया गया गुना निवासी मरीज का इलाज।
इंदौर : […]
February 12, 2022 17 बार लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाली सिटी बस जब्त
इंदौर : यातायात प्रबंधन के तहत 17 बार रेड सिग्नल तोड़ने वाली सिटी बस को जब्त कर लिया […]