हैदराबाद : महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप व हत्या कर जला देने वाले हैवान गिरफ्तार

  
Last Updated:  November 29, 2019 " 09:18 pm"

हैदराबाद : 7 साल पूर्व हुए दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाने वाले हैदराबाद के बर्बर गैंगरेप और मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी संख्या 4 बताई गई है। हैदराबाद पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इस बात का खुलासा किया। पुलिस ने माना कि वहशी दरिंदों ने योजनाबद्ध ढंग से इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि एक दिन पूर्व रात याने बुधवार रात 27 वर्षीय महिला डॉक्टर जो पशु चिकित्सक थी, अपने घर लौट रही थी। हैदराबाद- बंगलुरु हाइवे पर साइबराबाद थाना क्षेत्र में उसका दुपहियां वाहन पंक्चर हो गया। महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को कॉल कर इस बात की जानकारी दी। बहन ने उसे कैब के जरिये घर लौटने की बात कही थी। इस बीच चारों आरोपी मदद के बहाने महिला डॉक्टर के पास पहुंचे। महिला डॉक्टर ने इस बात की जानकारी भी बहन को दी कि कोई उसकी मदद को आ रहा है। उसके बाद उसका मोबाइल बन्द हो गया। आरोपी महिला डॉक्टर को किडनैप कर सुनसान स्थान पर ले गए और गैंगरेप करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। नराधमों ने उसके शरीर को कम्बल में लपेटकर जला दिया और जला शरीर एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया। दूसरे दिन सुबह जला हुआ शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप की भी पुष्टि हुई।
हैदराबाद पुलिस का कहना है कि वह फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाएगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द कठोरतम दंड दिलाया जा सके।
उधर महिला डॉक्टर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस रातभर उन्हें इधर- उधर दौड़ाती रही। यदि वह समय रहते कार्रवाई करती तो उनकी बेटी को बचाया जा सकता था।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *