इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए इंदौर से बान्द्रा टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 09048/09047 इंदौर – बान्द्रा टर्मिनस इंदौर स्पेशल ट्रेन का संचालन (दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे) स्पेशल किराए के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09048 इंदौर – बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 02 जून, 2024 रविवार एवं 04 जून, 2024 मंगलवार को इंदौर से 19.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास, उजजैन, नागदा, रतलाम होते हुए अगले दिन अर्थात सोमवार एवं शुक्रवार को सुबह 08.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09047 बान्द्रा टर्मिनस इंदौर – स्पेशल 03 जून, 2024 सोमवार एवं 05 जून, 2024 बुधवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन एवं देवास होते हुए अगले दिन अर्थात मंगलवार एवं गुरुवार को 04.40 बजे इंदौर स्टेशन पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरुच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 18 स्लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे।
इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
Related Posts
July 21, 2023 शेयर मार्केट के ट्रांजेक्शन पर कर दायित्व कई श्रेणियों में विभाजित
शेयर्स एवं डेरिवेटिव्स की एकाउंटिंग, ऑडिटिंग और टैक्सेशन पर सेमिनार का आयोजन
इंदौर : […]
September 26, 2020 साढ़े चार सौ के करीब मिले नए संक्रमित, 7 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। प्रतिदिन 4 सौ […]
July 12, 2025 विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें, उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता प्रदेश सरकार कर रही है : मुख्यमंत्री यादव
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में विद्यार्थियों को पुस्तिकाएं वितरित की।
इंदौर : […]
February 23, 2022 डॉ. आचार्य कैंसर एंड टोबैको कंट्रोल कमेटी के चेयरमैन मनोनीत
इंदौर : डॉ. दिलीप कुमार आचार्य को आईएमए कैंसर एंड टोबैको कंट्रोल कमेटी का नेशनल चेयरमैन […]
June 12, 2021 कृषि, बागवानी में नित नए प्रयोगों के लिए पहचाने जाते थे पद्मश्री कुट्टी मेनन
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण के लिए ताउम्र समर्पित रहे पद्मश्री कुट्टी मेनन की पार्थिव देह […]
October 19, 2021 ई- एफआईआर पर शिप्रा पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल जब्त
इंदौर : ई-एफआईआर से प्राप्त शिकायतों पर, इंदौर पुलिस द्वारा लागातार प्रभावी कार्रवाई की […]
March 9, 2025 अशोभनीय है कांग्रेस नेता अश्विन जोशी की महापौर के खिलाफ टिप्पणी
इंदौर : भाजपा पार्षद दल के सचेतक कमल वाघेला एवं महापौर परिषद के सदस्यों ने कांग्रेस […]