इंदौर : राहगीरों से मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने वाले 02 बदमाशों को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश राहगीरों को बंदूक दिखा कर मोबाइल लूट और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
आरोपियो के कब्जे से लूटे गए 05 मोबाइल, 01 पिस्टल व चोरी की 02 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं।
हीरानगर पुलिस ने दोनों बदमाशों को सुखलिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बापट चौराहे के पास सर्विस रोड पर मोटर साइकल से मोबाइल फोन पिस्टल दिखाकर लूट करना तथा अन्य स्थलो से भी मोबाइल फोन की लूट और वाहन चोरी करना बताया। आरोपियों के नाम विशाल पिता अशोक नानेरिया उम्र 20 साल निवासी 467 नई बस्ती निरंजनपुर इन्दौर व अंकित पिता संजय गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी 49 बापू गाँधी नगर देवास नाका इन्दौर बताए गए हैं। आरोपियो के कब्जे से 02 मोटर साइकल, 01 मैस्ट्रो स्कूटर ,05 मोबाइल फोन, 01 देशी पिस्टल कुल कीमत लगभग 300000/-रुपये का बरामद किया गया है।
Related Posts
December 12, 2022 इंदौर के शासकीय विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी घटनाक्रम की हो न्यायिक जांच
गृहमंत्री से मिलकर एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने रखी मांग।
भोपाल : अखिल भारतीय […]
March 17, 2023 राजेंद्र नगर में गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव
नर्मदा नगर चौराहे पर मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा।
सूर्य को अर्घ्य देने के साथ निकाली […]
April 21, 2025 डीन डॉ. घनघोरिया ने एमवायएच के कैजुअल्टी और ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण
मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
वार्ड में साफ - सफाई रखने, पेयजल, […]
February 6, 2024 प्रत्येक जिले में पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर शासन को भेजें प्रतिवेदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा के हादसे के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभी जिला […]
March 21, 2025 अतुल अग्रवाल से अलग हुई चित्रा त्रिपाठी
नई दिल्ली : एबीपी न्यूज़ की वरिष्ठ टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी का अपने पति अतुल अग्रवाल […]
June 1, 2021 पांच फ़ीसदी रह गया संक्रमण, अस्पतालों में मरीजों की तादाद में आई खासी गिरावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सिमटकर अब 5 फ़ीसदी तक पहुंच गया है। सोमवार 31 मई को नए […]
July 8, 2021 मन्गुभाई छगनभाई पटेल ने ली मप्र के राज्यपाल पद की शपथ
इंदौर : मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन में […]