जांच में सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न पत्र फर्जी पाया गया।
परीक्षा में पूछे गए और वायरल प्रश्न पत्र में दर्शाए प्रश्न पूरी तरह अलग।
इन्दौर : इन्दौर में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल की 10वीं कक्षा की परीक्षा सोमवार से प्रारम्भ हुई। इन्दौर में सोशल मीडिया पर 10वीं कक्षा की परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने संबंधी ख़बर असत्य है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन्दौर में किसी भी तरह से सोमवार को हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र फ़र्जी है। वितरित हुए प्रश्नपत्र और सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र के कोड और प्रश्न भिन्न हैं।
गलत है प्रश्नपत्र आउट होने संबंधी खबर।
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि वायरल प्रश्नपत्र किसी भी तरह से इन्दौर जिले से सम्बधित नहीं है। प्रश्नपत्र आउट होने संबंधी ख़बर पूरी तरह से असत्य है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि प्रश्नपत्र आउट होने की ख़बर मिलते ही सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र की जॉच कराई गई। जॉच में वायरल प्रश्नपत्र फर्जी पाया गया। सोमवार को संपन्न हुए प्रश्नपत्र और वायरल प्रश्नपत्र के कोड़ अलग हैं और प्रश्न भी भिन्न हैं। उन्होंने कहा है कि जिले में परीक्षा पूर्ण पारदर्शी, निष्पक्ष तथा निर्विघ्न रूप से कराई जा रही है।
Related Posts
September 4, 2019 मप्र को तबाही के कगार पर ले आयी है कांग्रेस- शिवराज इंदौर : कांग्रेस में मचे घमासान और मंत्रियों के बीच चल रही बयानबाजी से बीजेपी उत्साहित […]
October 23, 2024 इंदौर में पहली बार नई तकनीक से होगा सड़क का निर्माण
क्षतिग्रस्त बिटुमीन रोड के स्थान पर बनेगी व्हाइट टॉपिंग सीमेंट कांक्रीट सडक।
एमवाय […]
May 19, 2020 लॉक डाउन में मरना भी कोई मरना है लल्लू..? इन्दोरी चलन पर लिखी इस रचना का उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना ना होकर मनोरंजन […]
January 26, 2022 कनाड़िया पुलिस ने इनामी बदमाश को पकड़ा, कई मामलों में था फरार
इंदौर : 5000 हजार रुपये का ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त […]
August 23, 2024 तुलसी नगर के 535 भूखंड, भवन स्वामियों को मिली वैध होने की सौगात
भवन/भुखण्ड स्वामी को भवन क्षेत्रफल अनुसार विकास शुल्क की राशि जमा करने की अनुमति […]
May 22, 2021 कोरोना लहर पर लगा ब्रेक, 9 फ़ीसदी से कम हुआ पॉजिटिविटी रेट, दो गुना मरीज हुए रिकवर
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब लगभग थमने की कगार पर है। प्रतिदिन उत्साह वर्धक […]
April 27, 2024 इंदौर – हावड़ा – इंदौर व बांद्रा – बरौनी – बांद्रा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को समायोजित करने के […]