भोपाल : प्रदेश में अब शराब दुकानों के पुराने ठेकेदार 10 फीसदी ठेका मूल्य बढ़ा कर अपने ठेके 1 जून से 31 मार्च तक नवीनीकृत करा सकेंगे। केबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
पिछली कैबिनेट बैठक में वाणिज्य कर विभाग ने शराब ठेकों की मौजूदा कीमतों में 5 फ़ीसदी वृद्धि के साथ अगले वित्तीय वर्ष के लिए शराब दुकानों के ठेके दिए जाने का प्रस्ताव रखा था। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इससे सहमत नहीं थे। उनका कहना था कि शराब दुकानों से बहुत फायदा होता है, इसलिए उनके ठेके ज्यादा दरों पर दिए जाने चाहिए । लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी मिश्रा का समर्थन किया था। इसके चलते पिछली बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 जून से 31 मार्च तक के लिए शराब दुकानों के ठेके 5 फ़ीसदी वृद्धि पर दिए जाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया था।
10 फ़ीसदी मूल्य वृद्धि के साथ होगा ठेकों का नवीनीकरण।
अब जिस नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है उसमें मौजूदा ठेका मूल्य से 10 फ़ीसदी वृद्धि के साथ 1 जून से 31 मार्च तक 10 माह के लिए शराब दुकानों के ठेके नवीनीकरण का विकल्प ठेकेदारों को दिया जाएगा।
Related Posts
December 15, 2022 महू के सभी शासकीय स्कूल अब महापुरुषों के नाम पर होंगे
इंदौर जिले में अनूठी और अभिनव पहल।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न बैठक […]
July 21, 2023 जयपुर में भूकंप के झटकों से फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
रिएक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता।
जयपुर : राजधानी जयपुर सहित पूरे में […]
April 19, 2021 राहगीरों को पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश धराए
इंदौर : राहगीरों से मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने वाले 02 बदमाशों को हीरानगर पुलिस ने […]
May 8, 2024 हाइवे पर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : हाइवे पर मोटर साइकिल की लूट करने वाले शातिर लुटेरे, पुलिस थाना कनाडिया की […]
July 3, 2022 जनभागीदारी से किया इंदौर का विकास -विजयवर्गीय
इंदौर : सकारात्मक सोच के साथ दूरदृष्टि रखते हुए किए गए विकास के काम बेहद उपयोगी साबित […]
December 14, 2022 प्रवासी भारतीय मेहमानों के लिए सजेगा मालवी चौका
प्रवासी भारतीय सम्मेलन।
मालवी चौका में पधारजो साब।
इंदौर, प्रदीप जोशी।0नए साल की […]
April 7, 2019 कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा इंदौर: आयकर विभाग ने मप्र के सीएम कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ और अन्य करीबियों के […]