निगम के कार्य करने की दक्षता को बढ़ाएंगे वाहन : महापौर।
इंदौर : शहर में स्वच्छता एवं विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए नगर निगम प्रांगण में ₹3 करोड़ 42 लाख की लागत से 11 जेसीबी वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौड़, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने इस मौके पर कहा कि ये जेसीबी वाहन शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों के रखरखाव,नालों की सफाई एवं अन्य विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक उपकरणों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में आए नए वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, इन वाहनों के आने से शहर के प्रत्येक जोन में 2-2 जेसीबी और डंपर उपलब्ध रहेंगे जो निगम के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। महापौर भार्गव ने वर्कशॉप की अधिकारियों को किए गए कार्यों के लिए बधाई दी।
Related Posts
December 13, 2021 दिव्य काशी- भव्य काशी का विजयवर्गीय सहित प्रमुख नेताओं ने देखा लाइव प्रसारण, भोलेनाथ का किया अभिषेक- पूजन
इंदौर : सोमवार को बनारस से ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी’’ का सीधा प्रसारण नगर में 30 […]
January 29, 2025 श्री राम दरबार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पत्रिका का विमोचन
31 जनवरी से तुलसी नगर में बहेगी भक्ति की गंगा।इंदौर : तुलसी नगर स्थित माँ सरस्वती धाम […]
December 25, 2023 हुकमचंद मिल के मजदूरों को मिला तीन दशक से अधिक लंबे संघर्ष का प्रतिफल
मिल के श्रमिकों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया 224 करोड़ रुपए के हितलाभ का प्रतीकात्मक […]
August 7, 2021 धनवर्षा के लिए बाघ का शिकार करने वाले 4 आरोपी पकड़े गए, बाघ की खाल व अवशेष बरामद
छिंदवाड़ा : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में करंट लगाकर बाघ का शिकार करने वाले चार […]
June 19, 2025 ‘छोटा भीम’ के जरिए इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
इंदौर : आजकल 'छोटा भीम कैरेक्टर' बच्चों में काफी लोकप्रिय है। इसके माध्यम से बच्चें तो […]
May 11, 2023 महू – बलवाडा रेल खंड में बनेगी 21 टनल, 36 बड़े पुल
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने राइट्स के प्रबंध निदेशक के साथ की इंदौर क्षेत्र में चल […]
April 22, 2020 सर्वे कार्य में लगाए गए निगम कर्मचारियों को निगमायुक्त ने दिया प्रशिक्षण इंदौर :कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में नगर निगम […]