इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति इंदौर महानगर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम हर घर तिरंगा के साथ दीपोत्सव मनाने का भी आह्वान किया है। समिति के संयोजक डॉ. राकेश शिवहरे, सह संयोजक डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के शहर के तमाम घरों, प्रतिष्ठानों, चौराहों, महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर शाम 7.30 बजे दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ रात ठीक 8 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
82 स्थान किए गए हैं चिन्हित।
आयोजकों ने बताया कि घरों और प्रतिष्ठानों के अलावा शहर में 82 ऐसे चौराहे और सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार शाम ठीक साढ़े सात बजे दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को दी गई है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों – दुकानों में दीप प्रज्ज्वलित करें। दीपोत्सव के बाद रात ठीक 8 बजे राष्ट्रगान होगा। आयोजकों के अनुसार इस दीपोत्सव में शहर भर में 1 करोड़ दीपक प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है जो एक ऐतिहासिक कीर्तिमान होगा।
Related Posts
December 28, 2019 जोश- खरोश के साथ मनाया गया प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का जन्मदिन इंदौर : एमजी रोड स्थित इंदौर प्रेस क्लब वो स्थान है जहां पत्रकार साथी बैठकर आपसी संवाद […]
August 9, 2022 डिलीवरी बॉय के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 4 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोल बाग़, कालिन्दी टाउन की सर्विस रोड पर हुए […]
February 28, 2020 घर होता है बच्चों के संस्कारों की पहली पाठशाला- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का कहना है कि […]
September 18, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्मी पुत्र के मामले में हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, लम्बे समय से फरार है रेपिस्ट विधायक पुत्र
इंदौर : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण […]
October 24, 2023 दशहरा पर इंदौर में कई स्थानों पर होगा रावण दहन
इंदौर : बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी पर दशहरा मैदान के साथ शहर के ए […]
December 16, 2021 कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट्स पर जीएसटी में वृद्धि का व्यापारियों ने थाली बजाकर किया विरोध
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत […]
June 3, 2025 अमेरिका ने चीन के खतरनाक इरादों को लेकर एशियाई देशों को किया आगाह
एशियाई देशों से रक्षा बजट बढ़ाने की अपील की।
नई दिल्ली : सिंगापुर में सिक्योरिटी […]