14 पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

  
Last Updated:  July 1, 2021 " 11:29 pm"

इन्दौर : पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में शुक्रवार को इन्दौर पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर अरविंद तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अजय बाजपेयी, उप पुलिस अधीक्षक लाइन अजीत सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर एवं सूबेदार उज्मा खान की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण उप पुलिस अधीक्षक हरिवंश कुमार कन्हौवा, सउनि रतियाराम प्रधान, सउनि ईस्माइल अंसारी, सउनि मनोहरलाल वर्मा, सउनि पुरषोत्तम पांडे, सउनि अशोक निकोड़े, प्र.आरक्षक रमेश कुमार, प्र.आरक्षक मोहम्मद असलम, प्र.आरक्षक राजेन्द्र सावके, प्र.आरक्षक राधेश्याम यादव, प्र.आरक्षक शिवकुमार चौहान, प्र.आरक्षक विजय कुमार मिश्रा, प्र.आरक्षक महबूब खान, प्र.आरक्षक मेवालाल को
शॉल- श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके भविष्य के लिए मंगल कामना भी व्यक्त की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविंद तिवारी ने एक नई पहल की शुरूआत की।इसके तहत अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों को भी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित कर, उनके रिटायरमेंट के एक माह पूर्व ही उन्हें पुलिस सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। वे एक माह के लिए केवल सामान्य ड्यूटी करते हुए अपने आवश्यक कार्य कर सकेंगे।उन्हें अवकाश आदि की आवश्यकता हो तो प्राथमिकता से दिए जाने के भी निर्देश दिए गए।

परिवार को दें समय।

एसपी मुख्यालय अरविंद तिवारी ने कहा कि सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इन नई पारी को अपने परिवार के साथ हंसी खुशी के साथ गुजारें। उन्होनें सभी को ये आश्वासन भी दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते हैं। अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों कों सभी के साथ साझा किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *