इस साइड पर यातायात शुरू करने के बारे में किया जाएगा विचार – अहिरवार।
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लवकुश चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर ब्रिज की लेवल 1 की एक साइड 15 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी । प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार ने कहा है की इस साइड पर यातायात शुरू करने के बारे में विचार किया जाएगा ।
अहिरवार लवकुश चौराहे पर चल रहे कामकाज को देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार फॉर्म के साथ निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि इस चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज की लेवल 1 की एक साइड बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है । इस साइट पर डामरीकरण, मास्टर फ्लोरिंग का काम चल रहा है। यह कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। सीईओ अहिरवार ने बताया कि यह काम पूरा होने के बाद इस बात पर विचार किया जाएगा कि इस साइड पर यातायात कब से शुरू किया जाए।
आईएसबीटी का काम 15 दिसंबर तक करेंगे पूरा।
आईडीए सीईओ अहिरवार ने ग्राम कुमेडी में एम आर 10 पर प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे इंटर स्टेट बस टर्मिनल का भी अवलोकन किया। टर्मिनल का करीब 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है । सिविल वर्क तो कंप्लीट होने की स्थिति में आ गया है । बचे हुए काम को पूर्ण कर फिनिशिंग और पेंटिंग का कार्य शुरू करने के निर्देश सीईओ अहिरवार ने दिए। प्राधिकरण की ओर से आईएसबीटी के काम को पूरा करने के लिए 15 दिसंबर की डेट लाइन निर्धारित की गई है।
Related Posts
September 30, 2021 तीन बार व रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण किए धराशायी
माफिया विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को अवैध निर्माण करने और अवैध रूप से शराब बेचने पर 3 […]
June 15, 2021 मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना के तहत पात्र आश्रितों को 25 जून तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र
इंदौर : जिले में कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु माह अप्रैल एवं मई 2021 में ड्यूटी पर […]
May 19, 2020 7 स्टार की रेटिंग पाने के लिए करेंगे कड़ी मेहनत, चौथी बार भी इंदौर ही होगा स्वच्छता में नम्बर वन- निगमायुक्त इंदौर : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त शहरों के परिणामों की घोषणा की है। […]
May 24, 2021 मौत का उत्सव मना रही कांग्रेस, सोनियाजी बनीं हुई हैं धृतराष्ट्र- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर […]
December 26, 2021 1971 की विजय के जांबाज योद्धा फाइटर पायलट श्रीराम गोले का आत्मीय सम्मान
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच के सदस्यों ने एक ऐसे व्यक्तित्व को […]
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]
September 21, 2023 गुरुद्वारे में मत्था टेक कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में खुशहाली की कामना
इंदौर : जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर […]