इंदौर : रसूखदारों, कई नौकरशाहों और नेताओं की नींद उड़ाने वाला बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां ये साफ हो जाएगा कि क्या वाकई पुलिस इस मामले की तह तक गई है या जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई है।
दरअसल, हनी ट्रैप मामले में 9 दिसंबर को चार्जशीट पेश की जानी थी पर अभियोजन ने समय ले लिया था। उसके बाद 14 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। शनिवार को भी अभियोजन की ओर से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। अब सम्भवतः सोमवार 16 दिसंबर को चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी। हनी ट्रैप की सभी आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी जरूर हुई।
हरभजन ने दर्ज करवाए बयान।
इस बीच हनी ट्रैप मामले में फरियादी निगम अधिकारी हरभजन सिंह ने शनिवार को अपने बयान कोर्ट में दर्ज करवाए। उसने आरोपी महिलाओं पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे। यही हरभजनसिंह जीतू सोनी मामले भी फरियादी है।
खुल सकता है जमानत का रास्ता।
विधि विशेषज्ञों की माने तो अदालत में चालान पेश होने के बाद हनी ट्रैप मामले की आरोपी श्वेता विजय, श्वेता स्वप्निल, आरती, मोनिका, बरखा की जमानत का रास्ता खुल सकता है। सभी आरोपी जमानत के लिए अर्जी लगा सकते हैं।
Related Posts
February 12, 2024 राकेश गुप्ता ने संभाला पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर का पदभार
इंदौर : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता ने सोमवार को पलासिया स्थित कार्यालय में […]
September 14, 2021 सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री गडकरी 16 को इंदौर आएंगे
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितम्बर को शाम 5.20 बजे इंदौर आएंगे। केन्द्रीय […]
March 1, 2021 सुहाना, एम हासिनी,सायली, वर्तिका, प्रिशा, संचारी, तनीषा, अनन्या सेमीफाइनल में पहुंची
इंदौर : भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा अभय […]
July 24, 2022 अफ्रीकी तोता वापस मिला तो घोषित 50 हजार की बजाय दिया 85 हजार का इनाम
तुमकुरु : लापता पालतू तोते के मिलने पर परिवार ने 50 हजार के बदले 85 हजार रुपये का इनाम […]
December 2, 2020 छह सौ के करीब नए मरीजों में मिला कोरोना संक्रमण, 4 की मौत…!
इंदौर : बीते 10 दिनों से लगातार 5 सौ के ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार 1 […]
October 18, 2024 रतलाम मंडल में स्वच्छता पखवाड़े का समापन
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर विभिन्न थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित।
इंदौर : पश्चिम […]
March 5, 2020 मण्डल रेल प्रबंधक ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा इंदौर : गुरुवार को इंदौर आए मण्डल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण […]