नई दिल्ली : चंडीगढ़ निवासी मॉडल और एक्ट्रेस हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम करके इतिहास रच दिया। 80 देशों की प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए हरनाज़ संधू ने यह खिताब हासिल किया। 21 वर्षीय संधू ने 21 साल बाद पुनः भारत को ये ताज दिलवाया। हरनाज संधू से पहले भारतीय एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वर्ष 1994 और लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इजराइल के इलियट में इस आयोजन का 70वां संस्करण आयोजित किया गया था, जहां हरनाज संधू ने विश्वसुंदरी कहलाने का गौरव हासिल किया।
इस सवाल के जवाब ने दिलाया खिताब।
हरनाज संधू से आखिरी सवाल-जवाब सेशन के दौरान पूछा गया कि वो युवा महिलाओं को क्या सलाह देंगी, आज वो जिस दबाव से गुजर रही हैं, उससे कैसे निपटें..? हरनाज ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना करने में लगा हुआ है वो है खुद पर विश्वास करना। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद कर दें। दुनिया भर में जो अधिक महत्वपूर्ण चीजें हो रही हैं उसके बारे में बात करें। अपने लिए बोलें क्योंकि अपने जीवन के तुम खुद लीडर हो, अपनी आवाज खुद बनें। खुद पर मुझे विश्वास था इसलिए मैं यहां आज खड़ी हूं। इस जवाब ने जूरी मेम्बर्स को प्रभावित किया और विश्वसुंदरी का ताज हरनाज़ के सिर पर सज गया।
Related Posts
September 27, 2021 पिपल्याराव में भूमाफिया द्वारा बेची गई मन्दिर की जमीन को कराया मुक्त, अवैध निर्माण तोड़े गए
इंदौर : एंटी माफिया अभियान के तहत, सोमवार को दूसरी कार्रवाई पिपल्याराव में भूमाफिया के […]
September 28, 2021 रीवा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर शाकिर चाचा पर जेल में किया गया हमला
रीवा : कुख्यात गैंगस्टर शाकिर चाचा पर जेल में हमला किया गया है। हमला करने वाले कैदी […]
March 29, 2020 कोरोना संक्रमित के भागने से मचा हड़कम्प, रिश्तेदार के घर से पकड़ाया इंदौर : रविवार को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने से हड़कम्प मच […]
April 21, 2022 भारतोय कैलेंडर बनाने के लिए उज्जैन में विशेषज्ञ 22-23 अप्रैल को करेंगे विचार- मंथन
पंचागों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
परशुराम महासभा ने किया सरकारी की पहल का […]
August 17, 2022 सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता
सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी […]
December 16, 2024 रियल स्टेट कारोबारी को खानें में बेहोंशी की दवा देकर नकदी सहित करोड़ो का माल चुरा ले गया नौकर
इंदौर : रियल एस्टेट कारोबारी के घर में काम करने वाला नेपाली नौकर उसे खाने में बेहोंशी […]
March 1, 2024 14 मार्च से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय इंदौर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल
फिल्म फेस्टिवल के डेंगलर का किया गया अनावरण।
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का जनसंचार […]