भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला

  
Last Updated:  November 27, 2022 " 07:29 am"

राहुल गांधी के बयान के विरोध में मैं भी सावरकर का किया उद्घोष।

कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास करता हुआ देश अखंड भारत की ओर बढ़ रहा है – वैभव पंवार।

इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार की उपस्थिति में गंगवाल बस स्टैंड स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा से बड़ा गणपति सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मैं भी सावरकर का उद्घोष करते हुए मानव श्रृंखला बनाई गई ।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा राहुल गांधी द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी निंदनीय है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर देश के क्रांतिकारी राष्ट्रचिंतक रहे हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और एकता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया। उनके सम्मान और समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में मैं भी सावरकर उद्घोष के साथ कई कार्यक्रम कर रहा है। श्री पंवार ने आगे कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास करता हुआ देश आज अखंड भारत की ओर बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के तीन अलग-अलग गुटों में बटी हुई है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, महामंत्री धीरज ठाकुर, निक्की राय,नयन दुबे एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *