स्व. रवींद्र कपूरिया की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन, विशिष्टजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  August 16, 2021 " 11:26 pm"

इंदौर : डी आई जी (शहर) मनीष कपूरिया के पिताजी रवींद्र कुमार कपूरिया का सोमवार सुबह देवलोक गमन हो गया। दोपहर में रामबाग मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने मुक्तिधाम पहुंचकर स्व. रवींद्र कपूरिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इंदौर प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने स्व. कपूरिया को श्रद्धांजलि दी।

स्व. रवींद्र कुमार कपूरिया पुत्र हेमराज कपूरिया का पूरा जीवन अनुकरणीय रहा। निरंतर सफलता के आयाम छूते हुए उन्होंने 1967 में आई.एफ.एस. कैडर प्राप्त किया। उन्हें मिली हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूर्ण दक्षता के साथ निभाया, चाहे वह वन प्रबंधन हो या कार्यालयीन प्रबंधन, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनका कार्य अनुकरणीय रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से शुरुआत करते हुए, वन विभाग को अपनी अभिन्न सेवा देने के पश्चात वर्ष 1992 में चीफ कंजरवेटर के पद से वे सेवानिवृत्त हुए।

कुशल खिलाड़ी रहे स्व. कपूरिया।

स्व. रवींद्र कपूरिया सफल कार्यपालिक अधिकारी के साथ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी भी थे। वे छात्र जीवन से ही क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी, टेनिस में विशेष रूचि रखते थे। खेलों के प्रति लगाव के चलते उन्होंने अपने जीवन काल में कई ट्रॉफी व मेडल्स जीते। वे पर्यावरण प्रेमी भी थे। उन्हें वृक्षों से अत्यंत लगाव था।
उनका संपूर्ण जीवन जीवटता से जीवन जीने की मिसाल रहा हैं। उनका समाज, विभाग व परिवार हेतु किया गया कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। अवर लाइव इंडिया परिवार की ओर से भी विनम्र श्रद्धांजलि ।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *