नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को संडे संवाद कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है।
जरूरतमंदों को पहले मिलेगी वैक्सीन
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ”वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।
अब तक 65.53 लाख केस।
देश में अब तक 65 लाख 53 हजार केस सामने आ चुके हैं। इनमें 55 लाख 9 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 37 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
Related Posts
February 10, 2024 खजराना क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित कुल 225 गैस सिलेंडर जब्त
जिला प्रशासन और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई।
अवैध रूप से संग्रह करने वाले […]
June 22, 2022 अधोसंरचना विकास के कारण ही आईटी हब बनने की ओर अग्रसर है इंदौर – पुष्यमित्र
इंदौर के कायाकल्प का श्रेय भाजपा को -महेंद्र हार्डिया
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में […]
April 17, 2019 जीतू के नाम पर कमलनाथ का वीटो, पंकज पर लगाया दांव इंदौर: आखिर लम्बी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने इंदौर से पंकज संघवी को अपना प्रत्याशी […]
June 7, 2020 हजारों में पहुंची पेंडिंग सैम्पलों की संख्या, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान..? इंदौर : ये बात सही है कि इंदौर में सैम्पलिंग की तादाद बढ़ी है और टेस्टिंग में संक्रमित […]
July 20, 2025 आनेवाला समय रोबोटिक सर्जरी का : डीन डॉ. घनघोरिया
एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर में आयोजित दो दिनी रोबोटिक्स सर्जरी वर्कशॉप का […]
October 12, 2021 विधि विधान के साथ नए पेडस्टल पर स्थानांतरित की गई छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा
इंदौर : हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को शिवाजी वाटिका […]
November 1, 2023 जितना विकास छिंदवाड़ा और राघौगढ़ का नहीं हुआ उससे ज्यादा विधानसभा 02 का हुआ है : मेंदोला
इंदौर : कमलनाथ जी 43 साल से छिंदवाडा विधानसभा और दिग्विजय सिंह जी 53 साल से राघौगढ़ […]