इंदौर : गोलीकांड के आरोपी सतीश भाऊ और चिंटू ठाकुर को अदालत ने 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जेएमएफसी सुरेश यादव की अदालत में पेश किया। पुलिस ने 7 दिन रिमांड मांगा, जिसका आरोपियों के वकील संस्कार भार्गव और राम गुर्जर ने विरोध किया। उनका कहना था कि पुलिस उनके पक्षकार को प्रताड़ित कर रही है, अतः रिमांड नहीं दिया जाए। पुलिस का तर्क था कि आरोपियों से समूचे घटनाक्रम व वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाना है वहीं सबूतों की बरामदगी भी की जाना है। सुनवाई के बाद अदालत ने 28 जुलाई तक का रिमांड स्वीकृत कर दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
सिंडिकेट के कर्ताधर्ता भी नामजद आरोपी।
गोलीकांड में घायल शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर ने सिंडिकेट के कर्ताधर्ता एके सिंह और पिंटू भाटिया को आरोपी नहीं बनाए जाने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिकायती पत्र लिखा था। हेमू ठाकुर के साथ ये दोनों भी घटना दिनांक से ही फरार हैं। अब जाकर पुलिस ने इन दोनों को भी नामजद आरोपी बनाया है। दोनों के राजनीतिक रसूख की भी खासी चर्चा है। इसके अलावा वीडियो फुटेज के आधार पर शूटर रितेश, छोटू दयाराम व मोनू पांचाल को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि इन तीनों ने भी अर्जुन ठाकुर पर पिस्टल तानी थी।
Related Posts
December 31, 2021 कैंसर फिर जीत गया, एक मीठी आवाज हार गई…
*संजय पटेल*
आधी रात को नींद टूटी तो सोचा ज़रा वॉट्स एप्प सन्देश चैक कर लिए जाएं। […]
July 16, 2023 सर्वधर्म संघ ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत
इंदौर : संस्था सर्व धर्म द्वारा प्रतियर्षानुसार इस वर्ष भी सावन महीने में इंदौर में […]
November 7, 2023 प्रियंका,राहुल आरोप लगाते हैं और कमलनाथ, अडानी के शेयरों से माल कमाते हैं : मेंदोला
इंदौर : भाई - बहन अडानी पर आरोप लगाते हैं और कमलनाथ अडानी के शेयर से माल कमाते हैं। […]
June 26, 2021 ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की अब नहीं होगी कमीं, इंदौर की कम्पनी ने एम्फोकेयर के नाम से लांच किया एम्फोटेरिसिन- बी
इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में काम आनेवाले एम्फोटेरिसिन- बी इंजेक्शन के लिए अब मरीजों […]
October 9, 2020 आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों का एप के जरिए मिनटों में होगा निराकरण
इंदौर : जिले में मतदाताओं व अन्य नागरिकों द्वारा विधानसभा उप चुनाव के दौरान की जाने […]
January 21, 2023 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त
नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, 1 […]
July 17, 2025 हुसैनी लंगर में सैकड़ों लोगों ने की शिरकत
हाजियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : ग़ुलाम ए पंजतन कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस […]