इंदौर : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ विभाग लगातार चिकित्सा सुविधा जुटाने में लगा हुआ है। इसी के चलते इंदौर के एमटीएच हॉस्पिटल को भी करोना संक्रमित मरीजों के लिए अधिकृत किया गया है। इस अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 300 बेड तैयार किये गए हैं। इसके अलावा 40 बेड का आईसीयू भी बनाया गया है। डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ तमाम सुरक्षा संसाधनों के साथ यहां तैनात किए गए हैं।
लक्षण रहित मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर।
जिन मरीजों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और जिनकी स्थिति सामान्य है, उनके लिए होटल प्रेसिडेंट और वाटर लिली गार्डन में उपचार की व्यवस्था की गई है। जिसे कोविड केयर सेंटर कहा गया है। अपर आयुक्त कृष्ण चैतन्य ने बताया कि प्रशासन हरसंभव सुविधा जुटाने का प्रयास कर रहा है।संदिग्ध लोगों की जांच भी जल्द से जल्द करवाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट भी जल्दी प्राप्त हो इसके लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज और डॉक्टर्स से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। श्री चैतन्य ने बताया कि उपचार के लिए परेशान मरीजों के कॉल सेंटर पर प्रतिदिन 100 से अधिक फोन कॉल आते थे। स्थिति में सुधार के बाद अब यह संख्या घटकर 40-50 रह गई है। हर मरीज़ को सुलभ उपचार के प्रयास किए जा रहे है।
Related Posts
December 10, 2023 टीपीए के द्विवार्षिक चुनाव में सर्राफ अध्यक्ष, शर्मा सचिव चुने गए
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुए […]
April 24, 2025 आतंकी हमले में दिवंगत सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार
जूनी इंदौर स्थित ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव।
मंत्री तुलसी सिलावट सहित पक्ष, […]
February 19, 2023 नारी का सम्मान और मातृशक्ति की प्रतिष्ठा की पुनः स्थापना से ही बनेगा श्रेष्ठ भारत – विजयवर्गीय
इंदौर : महिलाओं के साथ हो रही हिंसा और दुराचार के समाचारों से मन व्यथित हो जाता है। यह […]
January 8, 2021 स्मार्ट मीटर वाला तीसरा शहर बना उज्जैन, रेडियो फ्रिक्वेंसी से होगी रीडिंग
इंदौर : मप्र में रेडियो फ्रिक्वेंसी स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को गति देते हुए पश्चिम […]
March 20, 2023 15 करोड़ के गबन की आरोपी जेल अधीक्षक अस्पताल में भर्ती
परिजनों का दावा, पड़ा है दिल का दौरा।
उज्जैन : केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 […]
March 4, 2022 पेडमी में गौशाला का संचालन करने वाले ट्रस्टियों पर मुकदमा दर्ज हो- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला का आरोप है कि पेडमी की गौशाला में गायों की मौत […]
May 7, 2021 गीता भवन अस्पताल में 70 लाख रुपए की लागत से लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
इंदौर : गीता भवन ट्रस्ट द्वारा संचालित गीता भवन हाॅस्पिटल में आॅक्सीजन प्लांट का भूमि […]