5 माह से फरार कुख्यात बदमाश को क्राइम ब्रांच ने धर- दबोचा, छत्रीपुरा थाने में दर्ज प्रकरणों में था वांछित
Last Updated: August 28, 2021 " 11:49 pm"
इंदौर : थाना छत्रीपुरा के दो प्रकरणों में करीब 05 माह से छिपकर फरारी काट रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने बन्दी बना लिया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या , मारपीट, लड़ाई झगड़े, अवैध हथियार एवं रासुका की कार्रवाई सहित 30 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। आरोपी का नाम मज्जू उर्फ मजीद पिता अब्दुल गफूर निवासी 113 टाट पट्टी बाखल इंदौर बताया गया है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना छत्रीपुरा के सुपुर्द किया गया। छत्रीपुरा पुलिस ने दोनों अपराधों में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।