6 नवंबर को होगा सोशल मीडिया कॉन्क्लेव, कई मीडिया विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात

  
Last Updated:  November 2, 2022 " 03:46 pm"

इंदौर : विश्व संवाद केंद्र के बैनर तले राष्ट्र प्रथम के ध्येय वाक्य के साथ 6 नवंबर को इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव, देअविवि के तक्षशिला परिसर के मुख्य सभागार में आयोजित किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन के जरिए इसमें सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। विश्व संवाद केंद्र मालवा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और सचिव प्रणव पैठणकर ने प्रेस वार्ता के जरिए यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि
कॉन्क्लेव में देश के पांच प्रमुख ऐसे नाम आ रहे है, जिनकी सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान है। वक्ता अलग- अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगे। सभी सत्र रोचक और ज्ञानवर्धक होंगे। वक्तागण प्रतिभागियों से मुक्त संवाद भी करेंगे। पांच प्रमुख वक्ताओं के अलावा प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सेलिब्रिटी और एक्टिविस्ट भी इस एक दिवसीय कॉन्क्लेव में भाग लेंगे।

ये होंगे प्रमुख वक्ता।

श्री गोयल और पैठणकर ने बताया कि पहले वक्ता टाइम्स नाउ नवभारत समूह के सुशांत सिन्हा हैं। सुशांत सिन्हा टीवी और सोशल मीडिया दोनों पर सक्रिय हैं। टाइम्स नाऊ नवभारत पर न्यूज़ की पाठशाला नाम से उनका कार्यक्रम आता है।

दूसरी वक्ता हैं ऋचा अनिरुद्ध। ऋचा का जिंदगी लाइव कार्यक्रम खासा लोकप्रिय हुआ था जो अब जिंदगी विथ ऋचा के रूप में आता है। ऋचा अपने सोशल मीडिया, विशेषकर ट्विटर पर सामाजिक मुद्दों पर बेबाक लिखती है।

तीसरे वक्ता हैं मेजर सुरेंद्र पूनिया। मेजर पूनिया राष्ट्रपति की सुरक्षा अधिकारियों में प्रमुख की भूमिका में रहे हैं। रक्षा और विदेश मामलों पर मेजर सुरेंद्र पूनिया टीवी से लेकर ट्विटर तक तथ्य सबके सामने रखते है। सुरेंद्र पूनिया अपने ज्ञान,तर्को,तथ्यों से भारत तथा भारत की सेना के विरुद्ध दुष्प्रचार को रोकते है।

चौथे वक्ता डॉक्टर गौरव प्रधान हैं। वे एक डाटा एनालिटिक हैं। उन्होंने ने कई बार भारत विरोधी तत्वों को अपने अकाट्य तर्कों से एक्सपोज किया है।

पांचवी वक्ता है पीनाज त्यागी। पीनाज ने कई टीवी चैनलों जैसे आजतक ,जी न्यूज और लाइव हिंदुस्तान पर कार्य किया है। पीनाज अभी न्यूज नेशन में सीनियर एडिटर है।

गोयल और पैठणकर ने बताया कि सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के लिए पंजीयन लिंक जारी की गई थी जिसके माध्यम से हजारों पंजीयन हुए थे। चयनित प्रतिभागियों को E-Pass भेजे जा रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *