उज्जैन : लॉकडाउन लागू होने के बाद बीते दिनों हम सभी ने दिल्ली, मुम्बई व अन्य शहरों से हजारों लोगों को पलायन करते देखा था। ये सभी अपने घरों को लौटने के लिए पैदल ही निकल पड़े थे। पर उज्जैन पुलिस का एक आरक्षक ड्यूटी पर लौटने के लिए पैदल अपने घर से निकल पड़ा और सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके आखिर उज्जैन ड्यूटी पर पहुंच ही गया।
ड्यूटी के प्रति जज्बे ने दी हिम्मत।
हम बात कर रहे हैं नीलगंगा थाने के प्रधान आरक्षक रमेश सिंह तोमर की। तोमर अपने घर भिंड छुट्टी पर गए थे। इस दौरान लॉक डाउन हो गया और आने- जाने की सारी सुविधाएं बंद हो गई। तब प्रधान आरक्षक तोमर पैदल ही उज्जैन के लिए निकल पड़े।भिंड से उज्जैन तक 600 किलोमीटर का सफर उन्होंने 17 दिन में पूरा किया और नीलगंगा थाने पहुंचकर ड्यूटी जॉइन कर ली। आपातकालीन परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी को निभाने के जज्बे ने प्रधान आरक्षक श्री तोमर को हौंसला दिया और वे पैदल ही उज्जैन पहुँच गए।
अधिकारियों ने की तोमर के जज्बे की तारीफ।
उज्जैन पहुंचने पर एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह, सीएसपी कश्यप व थाना प्रभारी कुलवंत जोशी ने रमेश सिंह तोमर का माला पहनाकर स्वागत किया।
और उन्हें मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। अधिकारियों ने श्री तोमर के अपने कर्तव्य के प्रति जज्बे और समर्पण की तारीफ करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
Related Posts
October 12, 2024 क्रिकेट के अलावा अन्य खेल व खिलाड़ियों को भी मिलना चाहिए तवज्जो
विश्व जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड व कांस्य पदक विजेता मानवी जैन ने स्टेट […]
November 2, 2023 करवा चौथ पर लाडली बहनाओं ने मधु वर्मा को दिया जीत का आशीर्वाद
राऊ में अब फूल खिलाएंगे- भाजपा की सरकार बनाएंगे।
करवा चौथ पर लाडली बहनों ने मधु […]
July 14, 2020 सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे त्योहार, प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइन इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये राज्य शासन ने धार्मिक और […]
May 7, 2020 विशाखापट्टनम में पॉलिमर फैक्ट्री से लीक हुई जहरीली गैस, 9 लोगों की मौत..! नई दिल्ली : आंध्रप्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री से […]
April 8, 2020 राजधानी भोपाल में 8 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल तादाद 91 तक पहुंची भोपाल : मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाल […]
May 26, 2021 सांसद लालवानी के सेवा कार्यों की बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने की तारीफ
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के कामों […]
January 29, 2020 गीता भवन में श्रीराम कथा महोत्सव 11फरवरी से इंदौर : संतश्री मैथिलीशरण महाराज भाईजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन 11 से 17 फरवरी […]