कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार दोपहर बीआरटीएस की डेडिकेटेड लेन में एक सरकारी कार को जाते हुए देखा। कलेक्टर ने गाड़ी का पीछा कर उसे रुकवाया तब पता चला कि यह गाड़ी एनवीडीए में पदस्थ अपर कलेक्टर रैंक की अधिकारी कल्पना आनन्द की है । वे स्वयं भी गाड़ी में बैठी हुई थीं। फिर क्या था कलेक्टर ने श्रीमती आनन्द को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने अन्य अधिकारियों को भी मौके पर बुलवाया। उन्हें आदेश दिया कि अपर कलेक्टर से माफीनामा लिखवाने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया जाए। आखिर अपर कलेक्टर आनन्द ने माफी लिखकर दिया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता में क्या मैसेज जाएगा। इसलिए संबंधित अपर कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे नियमों का पालन करें।
Related Posts
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
June 4, 2023 स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ्य इंदौर के नारे के साथ निकाली गई सायक्लोथान
सैकड़ों प्रतिभागियों ने की शिरकत।
इंदौर : सेहत का सन्देश देने और तंदुरुस्ती के लिए […]
December 15, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे विधायक शुक्ला, 18 को रवाना होगा पहला जत्था
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों की अयोध्या यात्रा की शुरुआत 18 दिसंबर को […]
September 1, 2021 इंदौर से दुबई के लिए पुनः प्रारम्भ हुई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट
इंदौर : इंदौर से दुबई के लिए एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुधवार 1 सितंबर से फिर […]
November 30, 2018 डब फ़िल्म 2.0 को मिली बम्पर ओपनिंग रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैकसन अभिनीत फ़िल्म 2.0 को बम्पर ओपनिंग मिली है। मूल रूप से […]
September 10, 2021 गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रेसीडेंसी क्षेत्र में एसपी बंगले के ठीक सामने हुई हत्या के आरोपियों को […]
November 9, 2020 जन सहयोग से खरीदे गए सेवा वाहन का किया गया लोकार्पण
इंदौर : संस्था तरुण मंच द्वारा संचालित वैकुण्ठ रथ (सेवा वाहन) का लोकार्पण सादगी भरे […]