इंदौर : ब्रह्माकुमारी संस्थान के इंदौर जोन का स्वर्ण जयंती महोत्सव रविवार 22 दिसंबर को मनाया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख योगशक्ति 103 वर्षीय दादी जानकी शनिवार को इंदौर आई। संस्थान के इंदौर जोन के पदाधिकारियों और ब्रह्माकुमारी भाई- बहनों ने उनका स्वागत किया। दादी जानकी ने एयरपोर्ट से पहले कालानी नगर पहुंचकर संस्थान के नवनिर्मित भवन का उदघाटन किया। बाद में वे पलासिया स्थित ओम शांति भवन पहुंची। उनके स्वागत में लाल कालीन बिछाने के साथ वन्दनवार भी सजाए गए थे। यहां उन्होंने स्पिरिचुअल आर्ट गैलरी का शुभारंभ करने के साथ ही संस्थान के शक्तिनिकेतन दिव्य कन्या छात्रावास के 36 वे वार्षिकोत्सव का भी आगाज किया। इस मौके पर ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी के पुण्यस्मरण में ध्यान- योग का आयोजन भी किया गया।
मुख्य समारोह में 20 कन्याएं बनेंगी ब्रह्माकुमारी।
स्वर्ण जयंती महोत्सव का मुख्य समारोह रविवार 22 दिसंबर को बास्केट बॉल स्टेडियम में होगा। यहां सुबह के सत्र में 20 कन्याएं ब्रह्माकुमारी बनकर परमात्मा की सेवा में अपने आपको समर्पित करेंगी। दादी जानकीजी के सान्निध्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
Related Posts
September 15, 2022 यंग थिंकर्स की संगोष्ठी 27 – 28 अक्टूबर को, देश – विदेश के युवा करेंगे शिरकत
इंदौर : युवाओं में बौद्धिक विचार - विमर्श को बढ़ावा देने के लिए गठित संस्था यंग थिंकर्स […]
July 7, 2024 क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी में भी नंबर वन बनेगा इंदौर : मुख्यमंत्री यादव
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ […]
July 23, 2021 टोक्यो में 32 वे ओलिम्पिक खेलों का रंगारंग शुभारम्भ, मनप्रीत और मैरीकॉम ने थामा तिरंगा
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलिंपिक- 2020 का […]
May 22, 2021 एलोपैथी पर सवाल खड़े कर फंसे बाबा रामदेव, आइएमए ने सरकार से की बाबा पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली : अस्पतालों की भारी लूटखसोट, तमाम ट्रीटमेंट के दावे के बावजूद कोरोना से […]
October 27, 2019 गरीब और अनाथ बच्चों के साथ मंत्री पटवारी ने मनाई दिवाली इंदौर : छावनी स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम और राऊ विधानसभा की गरीब बस्तियों के बच्चों […]
January 23, 2023 अग्निबाण ने जीता मीडिया सीरीज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
इंदौर : खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के मैदान पर खेली गई मीडिया क्रिकेट सीरीज सीजन […]
June 1, 2021 अनलॉक : सड़कों व किराना दुकानों पर दिखी चहल- पहल, सरकारी दफ्तर भी खुले, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर रही सख़्ती
इंदौर : सीमित आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति के साथ मंगलवार 1 जून से इंदौर को भी […]