रतलाम मंडल के इंदौर सहित 14 स्टेशनों पर एक स्टेशन – एक उत्पाद स्टॉल का किया शुभारंभ।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक समारोह में 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 06 हजार रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस समारोह का देशभर में 764 स्थानों पर प्रसारण किया गया।
रतलाम मंडल में दस स्टेशनों पर आयोजित हुए कार्यक्रम।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 10 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रतलाम स्टेशन के जन औषधि केंद्र व धोसवास गुड्स शेड का लोकार्पण किया गया। इसी के साथ 14, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टालों का भी शुभारम्भ किया गया। इनमें इंदौर के अलावा नीमच, मंदसौर, रतलाम, चंदेरिया, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, दाहोद, डॉ अम्बेडकर नगर, सीहोर, देवास, मक्सी, उज्जैन व नागदा स्टेशन के स्टॉल शामिल हैं। इसके अलावा दाहोद वर्कशॉप में दाहोद लोको मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भी शुभारंभ किया गया।
इंदौर स्टेशन पर भी किया गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।
रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन पर भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान एक स्टेशन – एक उत्पाद स्टॉल का भी शुभारंभ किया गया। इंदौर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, केबिनेट मंत्री राज्य सरकार कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट, विधायक राकेश गोलू शुक्ला एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Posts
November 5, 2022 श्रीनिवासाचार्यजी महाराज की पुण्यतिथि पर निकाली गई प्रभात फेरी
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान मेंपरम पूज्य रामानुजाचार्य स्वामी […]
April 25, 2021 सेवा कुंज अस्पताल से सरकार के दबाव में हटाया गया ऑक्सीजन प्लांट, विधायक शुक्ला ने लगाया आरोप
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने रातों-रात […]
February 23, 2022 मलबा सड़क पर फेंकने पर नगर निगम ने किया 1 लाख रुपए स्पॉट फाइन
इंदौर : कचरा व गंदगी फैलाने पर नगर निगम द्वारा 1 लाख रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। यह […]
December 5, 2020 रेवती रेंज स्थित सन्त निवास को ध्वस्त किए जाने से समाज जनों में छाया रोष
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के जिस संत निवास में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने सात […]
July 14, 2022 नाथद्वारा में इंदौर के सैकड़ों भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, तीन दिन चला भक्ति अनुष्ठान
भगवान कृष्ण की नगरी नाथद्वारा में इंदौर के 500 भक्तों ने किया तीन दिवसीय […]
September 9, 2021 टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी को बनाया टीम का मेंटोर
इंदौर : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने आगामी आईसीसी टी- 20 विश्व कप 2021 के लिए […]
April 5, 2021 रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
इंदौर : मध्यप्रदेश में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर पुलिस ने दबिश देकर एक […]