9.34 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हरसिद्धि पानी की टंकी का लोकार्पण

  
Last Updated:  August 8, 2023 " 12:25 am"

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे ने किया लोकार्पण।

गिनती करना मुश्किल, अपने क्षेत्र में इतना विकास कार्य करवाया आकाश ने – मंत्री तुलसी सिलावट।

भाजपा सरकार ने प्रदेश की सूरत बदली,आकाश ने विधानसभा 3 को दी आकाशीय ऊर्जा – मोघे।

विधानसभा तीन में निरंतर बहती रहेगी विकास की गंगा : विधायक विजयवर्गीय।

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में विकास पर्व के तहत सोमवार को वार्ड 59 में 9.34 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई हरसिद्धि पानी की टंकी का कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे के साथ क्षेत्रीय विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने लोकार्पण किया।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 60 के जगजीवनराम मोहल्ले में 28 लाख की लागत के सीमेंटीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।

पानी की टंकी के लोकार्पण समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि विधानसभा 3 में युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इतने कार्य कर दिए हैं की गिनती करना मुश्किल है। विजयवर्गीय प्रदेश के स्मार्ट विधायक हैं, साथ ही उन्होंने स्मार्ट विकास के कार्य भी किए हैं। उनका विकास का संकल्प कभी रुकता नही है, वह निरंतर जारी रहता है, विधायक विजयवर्गीय ने विधानसभा में पानी की समस्या का समाधान किया और 7 पानी की टंकी स्वीकृत करवाई। उन्होंने क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के साथ सड़कें बनवाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत कार्य किया है।

विधायक विजयवर्गीय ने बदल दी विधानसभा तीन की सूरत।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की सूरत बदली पहले 200 किलोमीटर जाने में 6 घंटे लगते थे अब केवल 2 घंटे, ऐसी सड़कें भाजपा सरकार में बनी। ऐसे ही विधानसभा 3 की सूरत विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बदल दी। जल की समस्या का स्थाई निराकरण किया।उन्होंने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। हजारों लोगों को हरसिद्धि की पानी की टंकी से पानी मिल सकेगा।

विधानसभा 3 में विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा 3 की विकास यात्रा न कभी रुकी है और न कभी रुकेगी, यह निरंतर चलती रहेगी। विकास की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक हर व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि शांति न आ जाए। हम ढाई हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात अब तक विधानसभा 3 में दे चुके है, वार्ड 59 में पानी की समस्या अब दूर होगी, यह हरसिद्धि की पानी टंकी 9.34 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई है जो 35 लाख लीटर की क्षमता से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करेगी। विधानसभा में 1 लाख 80 हजार वोटर हैं, उसमे से 80 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।

हरसिद्धि पानी की टंकी से पंढरीनाथ,आड़ा बाजार ,कबूतर खाना, नंदलालपुरा, रेशम गली, कोयला बाखल, बख्शी गली, राजेश नगर, सावरकर मार्केट व अन्य जगहों पर जल की आपूर्ति होगी हजारों लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम में पार्षदगण, बड़ी संख्या में रहवासीगण एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *