नगर निगम के जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी निकला पॉजिटिव
Last Updated: July 17, 2020 " 09:17 am"
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने नगर निगम मुख्यालय को फिर चपेट में ले लिया है। निगम के जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी मिलते ही अधिकारी- कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। तत्काल जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय बन्द कर उसे सेनिटाइज किया गया। बताया जाता है कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के संपर्क में रहे कर्मचारियों को होम क्वारनटाइन किया जा रहा है। जन्म- मृत्यु पंजीयन विभाग में प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रहती है, ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्यालय को फिलहाल बंद कर दिया गया है। हालांकि ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनवाने की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी।
आपको बता दें कि पूर्व में इंदौर नगर निगम के 32 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।