नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्कूलों में मिड डे मील योजना में भी आधार को अनिवार्य कर दिया है। जिन बच्चों के पास अभी तक आधार नंबर नहीं हैं, उन्हें 30 जून तक आधार पंजीकरण कराना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। बच्चों के साथ-साथ मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए भी आधार अनिवार्य बना दिया गया है।
मंत्रालय ने कहा, जिन बच्चों के पास आधार नहीं हैं, उन्हें आधार बनाना होगा। इसके लिए राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे आधार पंजीकरण के लिए ऐसे बच्चों को सुविधा उपलब्ध कराएं। जब तक बच्चों का आधार पंजीकरण नहीं हो जाता तब तक वे अन्य पहचान पत्र दिखाकर भोजन पा सकते हैं। सिर्फ अभिभावक को यह शपथ पत्र देना होगा कि बच्चा किसी अन्य स्कूल से यह सुविधा नहीं ले रहा है।
इस योजना में काम करने वाले रसोइयों को सरकार कुछ राशि प्रदान कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि चूंकि मिड डे मील के रसोइए भी इस योजना के लाभार्थी हैं इसलिए उन्हें भी अपना आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। उन्हें भी 30 जून तक आधार पंजीकरण कराने को कहा गया है।
मिड डे मील योजना के तहत देशभर में पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब नौ करोड़ बच्चे भोजन प्राप्त कर रहे हैं। आधार अधिनियम के तहत किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार पंजीकरण अनिवार्य होगा।
Related Posts
January 25, 2024 राम लला के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी
बेहतर प्रबंधन के चलते कतारबद्ध होकर बिना परेशानी के श्रद्धालु कर रहे दर्शन।
अयोध्या […]
February 13, 2021 भूकम्प के तेज झटकों से दहला उत्तर भारत, जान- माल की हानि नहीं…
नई दिल्ली : शुक्रवार रात उत्तर भारत भूकंप के तेज झटकों से दहल गए। एकाएक घरों के बर्तन, […]
March 2, 2023 तेजाजी नगर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ट्रक का क्लीनर ही निकला ड्रायवर की हत्या का आरोपी।
इंदौर : एबी रोड बायपास पर ट्रक […]
November 9, 2024 प्रयागराज कुंभ में आरएसएस चलाएगा पर्यावरण संरक्षण अभियान
प्रयागराज कुंभ में जाएंगे, एक थाली एक थैला ले जाएंगे।
इंदौर : जनवरी माह 2025 में […]
March 9, 2023 सराफा दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने ही चुराए थे चांदी के आभूषण
क्राइम ब्रांच ने सराफा पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार।
इंदौर : सराफा दुकान में चोरी […]
May 17, 2020 अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के मप्र सरकार ने किए इन्तजाम इंदौर : महाराष्ट्र से बड़वानी के बिजासन घाट के रास्ते मप्र की सीमा में दाखिल हो रहे यूपी […]
September 27, 2020 सीएम का काफिला रोक कर पालकों ने सौंपा ज्ञापन, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की
इंदौर : जागृत पालक संघ के नेतृत्व में पालकों ने सांवेर की सभा के बाद हेलीपेड की ओर […]