भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘युवाओं के नकुलनाथ, बुजुर्गों के कमलनाथ और कांग्रेस अनाथ’ जैसी हालत कांग्रेस की हो गई है।
वर्चुअल कैबिनेट की जाएगी..
गृहमंत्री मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि कोरोना काल में कई इतिहास बने हैं, ऐसे में वर्चुअल कैबिनेट बैठक होने में कोई संदेह नहीं है।
कोरोना से जल्द मुक्ति पाने के प्रयास।
गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण पूरे विश्व में फैला है। इससे मुक्ति पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कैदी जेल जाने के पहले होंगे क्वारन टाइन।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक जेल प्रहरियों की भर्ती जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कैदियों को 12 से 14 घंटे क्वारनटाइन रखने के बाद ही जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
जहां नहीं हैं, वहां खोले जाएंगे महिला थाने।
मंत्री श्री मिश्रा के मुताबिक मप्र में जहां महिला थाने नहीं हैं, वहां जल्द ही खोले जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वी का रिजल्ट घोषित होने पर उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की योजना सीएम शिवराज ने फिर शुरू कर दी है, जो कमलनाथ सरकार ने बन्द कर दी थी।
Related Posts
October 4, 2021 अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा बदमाश पकड़ाया, देशी कट्टा बरामद
इंदौर : अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने […]
September 17, 2021 देवास में ब्रिज की डिजाइन में बदलाव पर राजानी ने जताया ऐतराज, गडकरी को पत्र लिख कर की जांच की मांग
देवास : मां चामुंडा की नगरी देवास से गुजरने वाले एबी रोड पर भारी यातायात के दबाव को […]
May 14, 2022 आतंकवाद पाक का सामरिक हथियार, उसे वह कभी नहीं छोड़ेगा – काटजू
अभ्यास मंडल की 61 वी ग्रीष्मकालीन व्याख्यान माला का समापन।
इंदौर : पूर्व राजदूत […]
September 25, 2021 सूचीबद्ध बदमाश को परदेशीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 हजार रुपए का था इनाम
इंदौर : 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को, थाना परदेशीपुरा पुलिस इंदौर द्वारा अवैध हथियार […]
May 19, 2020 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती इंदौर : कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु इंदौर जिले में मानव संसाधन सुनिश्चित करने के […]
March 28, 2021 अंग- भंग से पीड़ित महिलाओं को 4-4 लाख की मदद देगी सरकार, घरेलू हिंसा पर बनेगा कठोर कानून
प्रदेश के 700 थानों में आरंभ होगी महिला हेल्प डेस्क।
घरेलू हिंसा पर कठोर कानून बनाने […]
November 12, 2021 केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने डीजीसीए के डिजिटल प्लेटफार्म, ईजीसीए का किया लोकार्पण
नई दिल्ली : आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना […]