शहडोल : सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के भले ही दावे करें लेकिन आम आदमी को आज भी इलाज के अभाव में भटकना पड़ता है।हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र गुना में महज 5 रुपए के अभाव में एक मरीज ने सरकारी अस्पताल के बाहर दम तोड़ दिया था।अब शहडोल जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक महिला का रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा।
यह है पूरा मामला…
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी राजकुमार चौधरी की पत्नी कुन्ती को बुधवार सुबह से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुचाने के लिये कई बार एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इधर कुन्ती की पीड़ा बढ़ती ही जा रही थी। अंततः परिजन उसे बाइक पर ही बिठाकर अस्पताल की ओर चल पड़े।
रास्ते में ही हो गया प्रसव…!
रास्ते में सोन नदी के समीप कुन्ती प्रसव वेदना से बुरीतरह तड़पने लगी। तब ग्रामीण नीतीश सिंह, गोपाल शर्मा और अनिल बर्मन ने सड़क पर ही उसका प्रसव कराने की व्यवस्था की। बगैर किसी चिकित्सकीय देखरेख और साधन के ही उक्त महिला का प्रसव कराना पड़ा। वह तो भगवान की कृपा रही कि महिला की सामान्य प्रसूति हो गई और कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं हुआअन्यथा मां और बच्चे की जान संकट में पड़ सकती थी। बाद में ग्रामीणों की मदद से ही महिला व बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की सेहत ठीक बताई गई है।
Related Posts
October 11, 2021 कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए निकाली गई सांकेतिक यात्रा, देश की सबसे विशाल चुनरी मां बिजासन को की अर्पित
इंदौर : सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्पों को लेकर नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ की […]
September 28, 2021 पलसीकर कॉलोनी स्थित फर्म पर छापा, अमानक होने की आशंका में पाम तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ किए जब्त
क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्रवाई में गुरूकृपा ट्रेडिंग […]
May 22, 2024 प्रेस्टीज के छात्रों ने मेंटल इश्यूज को लेकर बनाई शॉर्ट फिल्म
इंदौर : आज के दौर में युवाओं में डिप्रेशन और मेंटल इश्यूज काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं, फिर […]
July 25, 2022 पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल, दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब
उज्जैन : श्रावण के द्वितीय सोमवार पर उज्जैनी के राजा बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर […]
January 12, 2023 भारत के विजन – 2047 की नीव बनेगा स्टार्टअप – मंत्री सखलेचा
स्टार्टअप सबसे तेज बढ़ता हुआ इको सिस्टम -केंद्रीय सचिव अनुराग
स्टार्टअप को बढ़ावा […]
February 13, 2025 कॉरपोरेट टैक्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहा पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन
वित्त वर्ष 2024-25 में डायरेक्ट टेक्स कलेक्शन में 15% उछाल, सरकार ने जुटाए 17.78 लाख […]
March 3, 2021 आयुष्यमान भारत योजना के लिए जन जागरूकता रैली निकलेगी
इंदौर : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत […]