इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर रामलला मंदिर के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में 1008 दीपों से महाआरती की गई। महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य विशिष्टजन भी महाआरती में शामिल हुए। सुंदर कांड का पाठ, राम रक्षा स्तोत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी पंचमुखी चिंताहरण हनुमान के समक्ष किया गया। समूचे मठ परिसर में इस मौके पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई थी। कार्यक्रम में मौजूद संतों ने अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में नाचते गाते हुए इस पुनीत कार्य के सहयोगी बंधुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर महंत अमित दास, भुवन शर्मा, सुभाष शर्मा, बृजेश शर्मा, महंत यजत्रदास, विजयरामदास, चुनमुन बाबा, राजेंद्र वर्मा, कैलाश गोयल, वर्षा शर्मा, ज्योति शर्मा, कामाख्या शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क का पालन करते हुए सभी उत्सव मनाए गए। कोरोना महामारी से मुक्ति एवं देश में सुखद वर्षा की कामना भी की गई।
Related Posts
May 9, 2022 नकारात्मक यादों को को अंतर्मन से हटा दें, जीवन आनंदमय हो जाएगा – डॉ. समीरा
रास्ते पर चलते समय, रास्ते के हिसाब से मुड़ना पड़ता है।आशाएं टूटने से हम अपनी, […]
February 16, 2021 सीधी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी,40 से अधिक यात्रियों की डूबने से मौत
भोपाल : मप्र के सीधी जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सीधी से सतना जा रही एक […]
May 12, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 1इंजेक्शन बरामद
कोरोना संक्रमण के इलाज में आवश्यक रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपियों को […]
March 9, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन होगी 10 वी व 12 की बोर्ड परीक्षाएं, नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
भोपाल : देश में एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शरू कर दिया है। कई राज्यों में […]
August 6, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन पर इंदौर में भी मनाया गया जश्न, जले दीप, जमकर की गई आतिशबाजी इंदौर : लम्बे संघर्ष और कई कारसेवकों के बलिदान के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जब अयोध्या में […]
August 19, 2024 कंटाफोड़ शिव मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर की गई भस्मारती
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य नागरिक हुए भस्मारती में शामिल।
तीन घंटे तक […]
May 28, 2022 स्वाद, शिल्प, मनोरंजन और लोक कलाओं की मनोहारी बानगी पेश कर रहा है मालवा उत्सव
कोरकू, घोड़ी पठाई ,मनिहारों गरबा, पंथी, जनजातीय लोक नृत्यो ने बांधा समां।
ऊंट पर […]