इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने में प्रशासन को सफलता नहीं मिल पा रही है। संक्रमण का ग्रोथ रेट 7 फीसदी के आसपास बना हुआ है। मंगलवार 18 अगस्त को भी संक्रमितों की तादाद पौने दो सौ के ऊपर रही। वहीं पेंडिंग मामलों की तादाद भी पुनः 2 हजार से ज्यादा हो गई।
179 नए संक्रमित मामले आए सामने।
मंगलवार को 3368 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2673 की जांच की गई।2462 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 179 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 26 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 6 सैम्पल जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 183537 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 10370 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
एक और मरीज की कोरोना ने ली जान।
मंगलवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। इसे मिलाकर अब तक कुल 346 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।
बैकलॉग मामलों में हुई बढ़ोतरी।
मंगलवार को 695 सैम्पल्स की जांच नहीं हो पाई अर्थात वो पेंडिंग रह गए।इन्हें मिलाकर पुनः 2 हजार से ज्यादा सैम्पल बैकलॉग हो गए हैं।
64 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
कोरोना के संक्रमण की रोकथाम भले ही नहीं हो पा रही है लेकिन संक्रमित मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को कोविड अस्पतालों से 64 मरीज कोरोना को शिकस्त देकर घरों को लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 6747 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। औसत रूप से देखा जाए तो 65 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।
Related Posts
February 21, 2024 ब्रांडेड कंपनियों का डुप्लीकेट माल बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
लाखों रुपए मूल्य का डुप्लीकेट माल बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर […]
February 26, 2022 महिला का बैग छीनकर भागे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : महिला से बैग छीनने वाले शातिर बदमाश, पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की गिरफ्त में […]
November 12, 2020 हवा बंगला साईं मन्दिर पर 1001 दीपों की श्रृंखला से होगा दीपोत्सव का आगाज
इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर पर धनतेरह के उपलक्ष्य में शाम 7 […]
November 24, 2021 4 दिसम्बर को पातालपानी में टंट्या भील को अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन, निकलेंगी कलश यात्राएं
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 04 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या […]
August 23, 2021 शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई- कलेक्टर
इंदौर : शहर में लगातार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हो रही घटनाओं को लेकर जिला […]
January 5, 2022 पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक, कार्यक्रम में भाग लिए बिना लौटे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली : बुधवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा में […]
March 18, 2020 हाईकोर्ट ने दिग्विजय सिंह को दिया झटका, बागी विधायकों ने भी सुनाई खरी- खरी.. बंगलुरु : मप्र का सियासी ड्रामा अब बंगलुरु और दिल्ली तक पहुंच गया है। बुधवार को कमलनाथ […]