नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। पर्रिकर मंगलवार शाम गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक दिन पहले ही गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मनोहर पर्रिकर को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। पर्रिकर दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें शपथ लेने के बाद 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करने को कहा है।
इससे पहले रविवार को बीजेपी ने पर्रिकर के नेतृत्व में गोवा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्य में कांग्रेस से कम सीटें पाने वाली बीजेपी को राकांपा, छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला है। पर्रिकर ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से भेंट की और गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी, दो निर्दलीय और राकांपा के एकमात्र विधायक के समर्थन का पत्र उन्हें सौंपा। बीजेपी ने 22 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
गोवा विधानसभा में 40 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। गोवा फार्वर्ड पार्टी को तीन, महाराष्ट्रवादी गोमंतक को तीन और एनसीपी को एक सीट मिली है।
Related Posts
October 14, 2022 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को होगा मतदान
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा […]
February 15, 2019 इंदौर के बाशिंदों ने बुलंद की आवाज, जवानों की मौत का बदला ले सरकार इंदौर निंदा नहीं सफाया करो, जुमले नहीं रण चाहिए, विकास रोक दो मोदीजी- आतंकियों को ठोक […]
July 10, 2024 निगमकर्मियों के साथ हाथापाई करने वाले ठेला व्यवसायियों के खिलाफ एफआईआर
ठेला व्यवसायियों ने भी रावजी बाजार थाने पर निगमकर्मियोंं के खिलाफ दिया […]
October 18, 2019 करवा चौथ पूजन के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ इंदौर : पशुपतिनाथ पोरवाल सोशल ग्रुप द्वारा लगातार पांचवें वर्ष सामूहिक करवाचौथ पूजन का […]
February 9, 2025 बालिका के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को तिहरा मृत्युदंड
इंदौर : 07 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पॉक्सो एक्ट के तहत अदालत […]
June 21, 2020 इंदौर में भी दिखा सूर्यग्रहण का अनुपम नजारा.. इंदौर : देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के साथ रविवार को इंदौर में भी खंडग्रास […]
January 9, 2017 जम्मू-कश्मीर के अखनूर में इंजीनियरिंग फोर्स के कैंप पर आतंकी हमला, 3 लोगों की मौत जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के अखनूर में में फिर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने […]