सीएम कर सकते हैं निर्माणाधीन बायो गैस प्लांट का निरीक्षण
Last Updated: August 27, 2020 " 08:56 am"
इंदौर : निगम कमिशनर प्रतिभा पाल बुधवार को ट्रेन्चिंग ग्राउंड पहुंची। उन्होंने वहां बायो मेथिनाइजेशन प्लांट को देखा। संभवतः सीएएम यहां सकते है।
निगमायुक्त सुश्री पाल ने बताया कि शहर से निकलने वाले गीले कचरे से बायो मेथिनाइजेशन गैस के निर्माण हेतु ट्रेंचिंग ग्राउंड में 550 टन क्षमता के प्लांट का निर्माण किया जाना है, जिससे की शहर से निकलने वाले गीले कचरे का गैस निर्माण में उपयोग किया जा सके इस प्लांट में उत्पादित गैस में 50 प्रतिशत गैस का उपयोग निगम द्वारा सिटी बसो में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के नगर आगमन के दौरान यहां बनने वाले बायो गैस प्लांट के निरीक्षण का कार्यक्रम भी संभव हो सकता है।इस बात को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त ने निगम अधिकारियो के साफ-सफाई, पौधारोपण के साथ ही प्लांट तक पहुंच मार्ग को देखा और उसे मुकम्मल रखने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम के अपर आयुक्त संदिप सोनी. अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा आदि मौजूद थे।