11 को सुकमा में 12 CRPF के जवान मुठभेड़ में हो गये थे शहीद
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 11 मार्च को हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 12 जवान शहीद हो गए थे. अभिनेता अक्षय कुमार ने इन शहीदों के परिजनों को कुल एक करोड़ आठ लाख रुपये मदद के रूप में
दिए हैं. सीआरपीएफ के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की सूचना दी गई कि अक्षय ने हर शहीद के परिवार को 9-9 लाख रुपये की मदद की है. अक्षय के इस कदम की सराहना करते हुए सीआरपीएफ ने लिखा, “अक्षय का यह कदम उनकी देशभक्ति और देश के लोगों और सेना के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है.”
शनिवार 11 मार्च को सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के करीब 100 जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले थे, सुकमा के भेज्जी थाना इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया और फिर घायल जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे.
बॉलीवुड के खिलाड़ी के रूप में प्रसिद्ध अक्षय कुमार ने एयरलिफ्ट, रुस्तम, बेबी, हॉलीडे जैसी पैट्रिओटिक फिल्मों में काम किया है. उनकी आगामी फिल्म नाम शबाना भी एक अंडरकवर एजेंट की जिंदगी पर आधारित है. सेना से जुड़े मसलों में अक्षय अक्सर अपनी बातें मुखर होकर रखते हैं. कुछ दिनों पहले सेना के शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए अक्षय कुमार ने एक ऐप भी शुरू किया है जिसके जरिए आम लोग अपने सामर्थ्य के हिसाब से शहीद के परिवार की मदद कर सकते हैं.
Related Posts
August 13, 2020 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी, 4 हजार के ऊपर पहुंचा बैकलॉग..! इंदौर : जिले में प्रशासन ने सैम्पलिंग के साथ टेस्टिंग की क्षमता भी बढ़ा दी है पर दोनों का […]
September 24, 2022 चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तख्ता पलट की अटकलें सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल..!
इंदौर : सोशल मीडिया खासकर ट्वीटर पर ये अटकलें जोरों पर हैं कि चीन में राष्ट्रपति शी […]
January 7, 2021 सराफा में 70 लाख के जेवरात की चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : सराफा बाजार में दुकान का ताला तोड़कर 70 लाख रूपये कीमत के जेवरों की चोरी करने […]
December 1, 2018 सांसद मालवीय के खिलाफ एफआईआर उज्जैन: सांसद चिंतामणि मालवीय के ख़िलाफ़ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके […]
January 13, 2023 डकैती डालने की योजना बना रही गैंग पकड़ाई, वाहन चोर भी निकले बदमाश
हथियार व चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद।
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना […]
August 24, 2021 चूड़ीवाला पिटाई कांड में ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी का पलटवार, मप्र में कानून का राज, तुष्टिकरण की दुकान कहीं और चलाएं ओवैसी
भोपाल : इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद […]
January 17, 2021 वैश्य समाज के घटक गौपूजन व सेवा से करेंगे मांगलिक कार्यों का शुभारंभ।
इंदौर : गौमाता की पूजा के साथ किया गया कोई भी मांगलिक कार्य हमेशा सार्थक और सफल होता है […]