इंदौर : हिन्दी महोत्सव 2020 के तहत मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी।उनके हाथों संस्मय प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘स्त्रीत्व’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक नारी पर केंद्रित है। इसमें सम्मिलित सभी रचनाएं शिखा जैन एवं भावना शर्मा ने लिखी और सम्पादित की हैं।
इस मौके पर अपने विचार रखते हुए मंत्री उषा ठाकुर ने मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ भी प्रेषित की। उषा दीदी ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की माँग का भी समर्थन किया।
नारी राष्ट्र की आधार शक्ति है।
‘स्त्रीत्व’ के बारे में बोलते हुए सुश्री ठाकुर ने कहा कि ‘नारी विश्व की निर्मात्री और राष्ट्र की आधार शक्ति है।
इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी ने संस्थान द्वारा मनाए जा रहे हिन्दी महोत्सव 2020 की जानकारी मंत्री उषा ठाकुर को दी। उन्हें डॉ. जैन की पुस्तक काव्य पथ भी भेंट की गई। संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, हिन्दी योद्धा लव जोशी, सुनील शेखावत आदि इस दौरान उपस्थित रहे।
Related Posts
September 6, 2020 माथुर सभागार में भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान इंदौर : सुखलिया क्षेत्र के बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर सभागार में रविवार को अचानक […]
March 16, 2024 लोकसभा चुनाव का ऐलान, सात चरणों संपन्न होगा मतदान
कुल 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को […]
July 20, 2024 जयंत भिसे अध्यक्ष, संजीव वावीकर सचिव चुने गए
इन्दौर : नगर की स्थापित संस्कृतिक संस्था सानंद न्यास के पदाधिकारियों के चुनाव आगामी […]
April 18, 2024 स्वच्छता को लेकर सख्त हुए महापौर, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
वार्ड 41 में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन के अधिकारियों पर जताई […]
November 20, 2024 इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर […]
June 29, 2025 उत्सव के दौरान हुई गलतियों की क्षमायाचना के साथ प्रभु वेंकटेश का किया गया शांति अभिषेक
औषधियों के जल से शुद्धता और थकान को मिटाने के लिए किया जाता है प्रभु वेंकटेश […]
September 3, 2023 शिशुओं के लिए वरदान साबित होगा श्री अरबिंदो का ‘कोमल स्पर्श’
"न्यू बॉर्न स्क्रीनिंग प्रोग्राम" के उद्घाटन के मौके पर कलेक्टर डॉ.इलैय्याराजा टी.का […]