इंदौर : कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे है। हर आने वाले दिन के साथ हालात संगीन होते जा रहे हैं। अस्पतालों में जगह नहीं बची है।समय पर इलाज नहीं मिलने से कई अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं। कोरोना से मरने वालों की तादाद 5 सौ के आंकड़े को छू रही है। ऐसे में केवल सावधानी रखकर ही हम अपना बचाव कर सकते हैं। भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचे। एक- दूसरे से दूरी बनाकर रखें। मास्क पहनें और सेनिटाइजर का समय- समय पर उपयोग करते रहें।
393 नए मरीजों में पाया गया संक्रमण।
शनिवार 19 सितंबर को 691 सैम्पल लिए गए। 3355 सैम्पलों की जांच की गई। 2954 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 393 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 रिपीट पॉजिटिव निकले और 1 सैम्पल खारिज किया गया। औसत देखा जाए तो शनिवार को 12 फीसदी के करीब मामले संक्रमित पाए गए। आज दिनांक तक की बात की जाए तो 271483 सैम्पलों की जांच अभी तक हो चुकी है। इनमें से 19518 सैम्पल संक्रमित पाए गए हैं।
7 और मरीजों की मौत।
शनिवार को कोरोना संक्रमित 7 और मरीजों की सांसें थम गई। इन्हें मिलाकर अब तक 499 मरीज कोरोना का शिकार बन गए हैं।
142 मरीज कोरोना से हुए मुक्त।
शनिवार को 142 मरीज कोरोना के चक्रव्यूह को भेदने में सफल रहे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 14964 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। ठीक होनेवाले मरीजों का औसत देखा जाए तो 76 फीसदी से ज्यादा हो गया है।
Related Posts
February 13, 2022 इंदौर प्रेस क्लब ने इंदौर की बेटी लता दीदी को पेश की स्वरांजलि
इंदौर : कुदरत का नूर, कालजयी गायिका लता मंगेशकर भले ही लौकिक रूप से अब हमारे बीच नहीं […]
September 8, 2021 स्टूडेंट- पुलिस कैडेट योजना के तहत बाल अपराधों व कानूनी प्रावधानों की बच्चों को दी गई जानकारी
इंदौर : इंदौर जिले में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सामाजिक स्तर पर किशोरों […]
May 4, 2021 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना में वित्तीय मदद करेगी प्रदेश सरकार
इंदौर : मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढाने के लिए नए प्लांट लगाने […]
January 3, 2025 सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरुप किया जा रहा यूका के कचरे का निपटान
तमाम जांच - पड़ताल के बाद ही लिया गया है पीथमपुर में कचरे के निपटान का […]
April 26, 2021 वायुसेना के विमान से एक और टैंकर पहुंचाया गया जामनगर
इंदौर : मध्य प्रदेश में आक्सीजन की नियमित और सतत् आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज […]
September 11, 2021 बीजेपी कार्यालय पर विधानसभा वार होगी मंगलमूर्ति की आरती
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल एवं […]
November 12, 2021 नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर रात 10 बजे तक होगा टीकाकरण
इंदौर : शहर के ऐसे कामकाजी नागरिक, जिन्हें दिन के समय वैक्सीनेशन कराना संभव नहीं है ऐसे […]