इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद शासन- प्रशासन ने नियम- शर्तों के साथ सीमित दायरे में आर्थिक गतिविधियां चलाने की छूट दे रखी है। मांगलिक आयोजनों में भी मेहमानों की संख्या को सीमित किया गया है। हालांकि इससे टेंट हाउस संचालक खुश नहीं हैं। इंदौर टेंट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव कमल जायसवाल और अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रेस वार्ता के जरिए वैवाहिक कार्यक्रमों में कम से कम 500 लोगों को बुलाने की अनुमति देने की मांग की। उनका कहना था कि कोरोना लॉकडाउन और बाद में सामाजिक, धार्मिक और मांगलिक आयोजनों पर रोक के चलते टेंट हाउस संचालकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हम पर आश्रित लाइट, साउंड, डेकोरेशन, रसोइये आदि सभी का जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में शासन- प्रशासन से हमारी मांग है कि हमें भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाए और बिजली, नगर निगम व लोडिंग वाहनों का टैक्स माफ किया जाए। इसी के साथ मांगलिक आयोजनों में 500 से 1000 मेहमानों को बुलाने की अनुमति प्रदान की जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।
50 हजार मास्क का करेंगे वितरण।
टेंट हाउस एसो. के पदाधिकारियों ने बताया कि अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करते हुए वे अगले सप्ताह शहर में 50 हजार मास्क का वितरण करेंगे।
Related Posts
August 2, 2020 ऐन मौके पर लॉकडाउन से सीमित छूट देने का नहीं रहा कोई मतलब, ग्राहकों के लिए तरसे दुकानदार इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं के दबाव बनाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने […]
October 21, 2021 बुरहानपुर में जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे गोपी नेमा, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश
इंदौर : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी की ओर से बुरहानपुर के चुनाव प्रभारी बनाए गए […]
July 7, 2024 जिला अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य आगामी 08 माह में पूरा करें ..
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर, […]
June 3, 2020 लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ लोगों तक पीडीएस के जरिये पहुंचाया मुफ्त राशन- विजयवर्गीय इंदौर : बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी […]
January 23, 2017 सरकार ने दूसरे राज्यों के नियम सुप्रीम कोर्ट में किए जमा भोपाल। पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई से ठीक पहले राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों के […]
December 14, 2024 इंदौर में पदस्ध वनमंडलाधिकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
नवरतन बाग स्थित सरकारी आवास में लगाई फांसी।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं हो […]
April 10, 2024 कुख्यात फरार बदमाश सोमला का खास सहयोगी गिरफ्तार
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र की लंदन विला कॉलोनी स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के मैनेजर के घर […]