इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में भी कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। जब कार्यकारिणी की घोषणा हुई तब कैलाशजी सांवेर में सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा कर रहे थे। उन्हें पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में उल्लास छा गया। मंच पर ही कैलाश विजयवर्गीय को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर कैलाशजी को बधाई दी।
गदा भेंटकर दी बधाई।
सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी का पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कैलाश विजयवर्गीय को साफा पहनाकर और गदा भेंटकर बधाई दी। तुलसी सिलावट, सावन सोनकर, राजेश सोनकर, उषा ठाकुर व अन्य नेताओं ने भी कैलाशजी को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि उनके महासचिव रहते पार्टी लगातार नई ऊँचाई की ओर कदमताल करेगी।
कैलाशजी ने जताया आभार।
एक बार फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी को जन- जन की पार्टी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनकी प्राथमिकता पश्चिम बंगाल को ममता दीदी के कुशासन से मुक्त कराकर वहां बीजेपी की सरकार बनवाना है।
Related Posts
February 5, 2023 निर्माणाधीन बीमा अस्पताल का विधायक मेंदोला ने किया निरीक्षण
500 बिस्तरों का ये अस्पताल सर्वसुविधायुक्त होगा।
इंदौर : भाजपा सरकार इंदौर का एक और […]
December 3, 2021 बारिश ने पातालपानी में कार्यक्रम पर फेरा पानी, अब नेहरू स्टेडियम में होगा टंट्या मामा स्मृति समारोह
इंदौर : मौसम के बिगड़े मिजाज और बारिश के चलते टंट्या मामा बलिदान दिवस पर 4 दिसंबर को […]
January 30, 2024 हमेशा से स्वतंत्र राष्ट्र रहा तिब्बत, चीन ने किया बलात कब्जा
दोस्ती के नाम पर दिया धोखा, लाखों तिब्बतियों को उतारा मौत के घाट।
अभ्यास मंडल के […]
August 1, 2023 जियो भारत मोबाइल से जुड़ सकते हैं 10 करोड़ नए ग्राहक : हाउस बोफा सिक्योरिटीज
2जी फीचर फोन से ग्राहकों को होगी 26% तक की बचत - जेफ़रीज़।
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया […]
April 15, 2021 बीजेपी ने मनाई बाबासाहब अंबेडकर की जयंती, नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के संविधान निर्माता, बाबा साहेब, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर […]
March 27, 2022 राहगीरों से मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश पकड़ा गया, 6 मोबाइल बरामद
इंदौर : शातिर मोबाइल स्नैचर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी […]
July 26, 2020 पीएम मोदी ने सीएम शिवराज की पूछी कुशलक्षेम, शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। भोपाल : कोरोना संक्रमित होने के बाद निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए प्रदेश के सीएम […]