भोपाल : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पत्नी की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब उनकी बेटी देवांशी गौतम खुलकर पिता के समर्थन में आ गई है। उसका कहना है कि उसकी मां मानसिक तौर पर बीमार है। वो अपने घर को भी न सिर्फ आग लगाने की कोशिश कर चुकी है बल्कि खुद को मारने के प्रयास भी कर चुकी हैं। देवांशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मामले में पत्र भी लिखा है।
*बेटा मां के साथ, बेटी पिता के पक्ष में…
आइपीएस पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा उनकी पत्नी को पीटने के वीडियो के साथ उनके बेटे पार्थ गौतम शर्मा का एक संदेश भी चल रहा था, जिसमें उन्होंने इस घटना की शिकायत सीएम सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कही थी, लेकिन अब आइपीएस शर्मा की बेटी देवांशी गौतम ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार है।
आपको बता दें कि आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा दो दिन पूर्व अपनी महिला मित्र से मिलने गए थे। उसी दौरान पत्नी भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गई और दरवाजा खुलवाकर वीडियो बना लिया। मामला बढा तो आईपीएस शर्मा ने पत्नी की पिटाई कर दी। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया वहीं प्रदेश सरकार ने शर्मा को डीजी और संचालक लोक अभियोजन के पद से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस थमा दिया।
Related Posts
August 8, 2022 डीजे वाहन पर चढ़कर डांस कर रहे कावड़ियों को लगा करंट, एक की मौत, तीन झुलसे
इंदौर : महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मेमदी में डीजे वाहन पर चढ़कर डांस […]
March 7, 2022 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं सिटी बसों में किराया नहीं देना होगा। निगम […]
April 6, 2020 कोरोना पर विजय पाने वाले 11 योद्धा अस्पतालों से डिस्चार्ज.. इंदौर : कोरोना संक्रमण पर विजय का सिलसिला शुरू हो गया है। एमआरटीबी अस्पताल से पूरीतरह […]
June 29, 2022 इंदौर के विकास की उड़ान को ऊंचाई पर ले जाने के लिए बीजेपी का मेयर और निगम परिषद जरूरी- शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर के प्रबुद्धजनों को किया संबोधित।
इंदौर : […]
December 5, 2020 5 सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 3 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम
इंदौर : कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली के बाद से ही कोरोना संक्रमण […]
January 14, 2023 बीजेपी महिला मोर्चा ने मनाया हल्दी – कुमकुम उत्सव
गिल्ली डंडा, सितोलिया खेलने और पतंग उड़ाने का उठाया लुत्फ।
मातृशक्ति के आशीर्वाद से […]
September 18, 2021 पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ : देशभर में सिमट रही कांग्रेस के पास महज तीन राज्यों की सत्ता बची है पर वहां भी […]