इंदौर : उपचुनाव लड़ रहे दो मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का मंत्री पद मतदान के पहले ही छीन जाएगा क्योंकि उनका कार्यकाल 20 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। 21 अक्टूबर से वे मंत्री पद पर नहीं रह सकेंगे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद 21 अप्रैल को भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। दोनों ही विधायक के पद पर नहीं हैं। नियमों के अनुसार कोई भी ऐसा व्यक्ति जो विधानसभा का सदस्य न हो अधिकतम 6 माह तक मंत्री पद पर रह सकता है। 6 माह में यदि वह विधायक का चुनाव नहीं जीत पाता है तो उसे मंत्री पद छोड़ना पड़ता है। ऐसे में अब दोनों नेता केवल 19 दिन के मंत्री हैं। उपचुनाव में अगर दोनों जीत दर्ज कर विधायक बनते हैं तो ही वे दुबारा मंत्री बन सकते हैं। हारने की दशा में उनका राजनीतिक करियर दांव पर लग सकता है।
Related Posts
December 22, 2022 युवा नीति को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों ने दिए उपयोगी सुझाव
मध्यप्रदेश की प्रस्तावित युवा नीति के संबंध में विचार विमर्श एवं परिचर्चा आयोजित।
35 […]
November 8, 2020 फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 4 मरीजों ने तोड़ा दम…!
इंदौर : चुनावी दौर खत्म होते ही इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आने लगा […]
August 29, 2022 पलासिया से साकेत चौराहा होते हुए सीधे रिंग रोड जा सकेंगे वाहन
नगर निगम ने मकानों के आवागमन में बाधक निर्माण हटाए।
इंदौर : हाईकोर्ट के आदेश के […]
October 16, 2019 मिलावटखोरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान, 31 पर की गई है रासुका की कार्रवाई इंदौर : मिलावट खोरों के खिलाफ शासन- प्रशासन का अभियान सतत जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में […]
June 27, 2021 ऑटो चालकों के टीकाकरण करवाने के फैसले की मंत्री सिलावट ने की सराहना
इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में ऑटो यूनियन के उस निर्णय की सराहना […]
June 14, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की ओर इंदौर ने बढ़ाए कदम, केवल 6 नए मरीज मिले इंदौर : रविवार का दिन इंदौर के लिए सबसे ज्यादा राहत भरा रहा। वो इस मायने में की कोरोना […]
February 3, 2024 तीन जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
इंदौर : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से […]