बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर कांग्रेसियों ने अपना असली चेहरा उजागर किया
Last Updated: October 2, 2020 " 03:05 pm"
इंदौर : गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए बीजेपी कार्यकर्ता के साथ खुलेआम मारपीट करते हुए मोदीजी को गालियां दी गई। बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नेहरू परिवार हो या कांग्रेसी, उन्होंने सत्ता के लिए गांधीजी के नाम का केवल उपयोग किया है, उनकी विचारधारा व उनके आदर्शों का कभी भी पालन नहीं किया। गांधीजी के अहिंसा के मार्ग से उनका कोई लेना देना नहीं है। देश के प्रधानमंत्री का मुखौटा लगाकर गांधीजी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वालों के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। गांधीजी की प्रतिमा के नीचे ही कांग्रेसी नेताओं के द्वारा अहिंसा की शपथ लेकर हिंसा करना उनका असली चेहरा उजागर करता है। गांधीजी को पहले ही अहसास हो गया था कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए ये कुत्सित मानसिकता के नेता कांग्रेस का उपयोग करेंगे, इसलिए उन्होंने कांग्रेस को खत्म करने की बात कहीं थी।