इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चे की क़ानूनी समिति के प्रदेश सह-संयोजक एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस उपचुनाव जीतने के लिए निर्वाचन आयोग के तमाम नियमों की अवहेलना कर रही है।
कांग्रेस के ऐसे कुत्सित प्रयासों पर युवा मोर्चे की क़ानूनी समिति लगातार सक्रियता से नज़र बनाए हुए है।
बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट की छवि बिगाड़ने का आरोप।
बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह के अनुसार कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष निलेश पटेल ने अपनी फ़ेसबुक पर केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट की छवि बिगाड़ने और चुनाव में अवैध रूप से मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने के उद्देश्य से उनके विडियो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जो अत्यंत निंदनीय कार्य की श्रेणी में आता है।
जैसे ही उक्त वीडियों में छेड़छाड़ की खबर भाजपा नेताओ को मिली, तत्काल उन्होंने उक्त कृत्य की शिकायत मय प्रमाण राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल, निर्वाचन अधिकारी इन्दौर कलेक्टर मनीष सिंह एवं डी.आई.जी. हरिनारायण चारी को कर कांग्रेस नेता पर धोखाधड़ी की धाराओं में कार्रवाई किए जाने की माँग की।
बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने आगाह किया कि कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
June 27, 2021 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर पैसे मांगने वाला आरोपी पकड़ाया
धार : सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम, फेसबुक व जीमेल आईडी हेक कर पैसो की धोखाधडी करने वाले […]
August 17, 2022 इंदौर – नई दिल्ली के बीच अगले सप्ताह से प्रारंभ होगी एक और ट्रेन – लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर को एक और ट्रेन की सौगात मिली है। यह […]
June 30, 2025 विभिन्न शैलियों की कलाकृतियों की टीआई मॉल में सजी नुमाइश
8 से 75 साल के 100 कलाकारों की 125 कलाकृतियां की गई प्रदर्शित।
इंदौर : संस्था […]
March 25, 2021 कोरोना का विस्फोट : पौने छह सौ नए संक्रमित मिले, 2 की मौत
इंदौर : कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी अब चिंता का सबब बनती जा रही है। […]
October 7, 2021 महिलाओं ने भी किया दिवंगत परिजनों का तर्पण
इंदौर : श्राद्ध पक्ष मे तर्पण कोई भी व्यक्ति, उस दिवंगत व्यक्ति के के लिए कर सकता है […]
June 24, 2021 4 दिन पहले हुए विवाद में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 4 दिन पुरानी रंजिश में अपने दोस्त की चाकू […]
May 11, 2024 16 मई को सीता नवमी के रूप में मनाया जाएगा माता सीता का प्राकट्य दिवस
तुलसी नगर अनंतेश्वर धाम स्थित राम जानकी मंदिर में होगा उत्सव का आयोजन।
इंदौर : तुलसी […]