कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर संगीन आरोप लगाते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में कुछ भी हो सकता है। मेरे फोटो पर भी कभी भी माला डल सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। यहां भारत के संविधान की भी अनदेखी की जा रही है। लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले कर टीएमसी के गुंडे उनकी हत्या कर रहे हैं।
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी थी लाठियां।
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगातार किए जा रहे हमले और हाल ही में एक कार्यकर्ता की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में बीजेपी ने प्रदर्शन करते हुए कोलकाता में सीएम ममता के दफ्तर तक मार्च निकालने का प्रयास किया था। कोलकाता पुलिस ने मार्च को बलपूर्वक रोकने का प्रयास करते हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस दमनात्मक कार्रवाई में बीजेपी नेता अरविंद मेनन सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इससे आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी रैली निकालकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।
Related Posts
July 10, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया, लाखों रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का तस्कर थाना चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में आया […]
August 12, 2020 100 करोड़ की ज्वेलरी से किया गया राधा कृष्ण का श्रृंगार..! ग्वालियर : शहर के फूलबाग गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान राधाकृष्ण का […]
August 3, 2022 फिन स्विमिंग और अंडरवाटर नेशनल फेडरेशन कप स्पर्धा – 2022 इंदौर में होगी
5 से 7 अगस्त तक होनेवाली फिन स्विमिंग स्पर्धा में लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इंदौर […]
July 21, 2023 इंदौर में तीन घंटे में ढाई इंच बरसा पानी, कई इलाके जलमग्न
देरी से छुट्टी घोषित होने से बच्चे पहुंच गए स्कूल।
इंदौर : शुक्रवार तड़के इंदौर में […]
September 11, 2021 बीजेपी कार्यालय पर विधानसभा वार होगी मंगलमूर्ति की आरती
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल एवं […]
August 20, 2023 एप्पल कंपनी के महंगे आइफोन मोबाइल खरीदने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : धोखाधडी से एप्पल कंपनी के महंगे आईफोन मोबाइल की ठगी करने वाला आरोपी क्राइम […]
December 16, 2020 नशे के सौदागरों के 6 और साथी गिरफ्तार
इन्दौर : शहर में सुनियोजित तरीके से ड्रग्स युवाओं को देने वाली गैंग के 09 आरोपियों के […]