नई दिल्ली : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आने वाले समय में वह डिजिटल, समसामयिक विषयक एवं समाचार मीडिया निकायों के संवाददाताओं, छायाकारों और वीडियोग्राफरों को पीआईबी मान्यता जैसे लाभ देने पर विचार करेगी। केंद्र ने डिजिटल मीडिया निकायों से अपने हितों को आगे बढ़ाने एवं सरकार के साथ संवाद के लिए स्वयं-नियमन संस्थाओं का गठन करने की भी अपील की।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फिलहाल पारंपरिक मीडिया (प्रिंट एवं टीवी) को जो लाभ प्राप्त हैं, भविष्य में उन्हें उन निकायों को देने पर वह विचार करेगा जो डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी समसामयिक विषयों और खबरों के अपलोडिंग/स्ट्रीमिंग में लगे हैं।
सरकारी बयान के अनुसार ऐसे मीडिया को जो सुविधाएं देने पर वह गौर करेगी उनमें उसके रिपोर्टरों, फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों को पीआईबी मान्यता, आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भागीदार समेत पहुंच आदि शामिल हैं। उसके बाद ऐसे लोगों को सीजीएचएस लाभ, रियाायती रेल किराया आदि भी मिल पाएंगे।
Related Posts
October 31, 2023 दूध फटा, रायता फैला, समेटे कौन..?
🔹कीर्ति राणा🔹
प्रदेश की 230 सीटों में शायद ही कोई ऐसी सीट हो, जहां नीबू निचोड़ कर दूध […]
June 12, 2019 बिजली कटौती के विरोध में बीजेपी ने निकाली चिमनी यात्रा इंदौर: लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं […]
September 13, 2021 तीन चेन लुटेरों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, लूटी गई चेन, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : बाइक पेट्रोलिंग के दौरान इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की घटना कर […]
October 21, 2021 शराब की तस्करी में लिप्त तीन आरोपी धराए, 10 लाख रुपए से अधिक की देशी शराब वाहन सहित जब्त
इंदौर : अवैध शराब की तस्करी करने वाले 03 आरोपी पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में आए […]
November 21, 2024 लालबाग में 21 हजार बालिकाएं सामूहिक रूप से करेंगी महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ
एक हजार कन्याओं का किया जाएगा पाद पूजन।
रविवार, 24 नवंबर को लालबाग परिसर में होगा […]
April 1, 2017 देश में GST लागू होने के बाद आएंगे यह 10 बड़े बदलाव लोकसभा में चली लंबी बहस के बाद आखिरकार जीएसटी बिल पास हो गया| आजादी के बाद का सबसे बड़ा […]
June 27, 2021 विधायक मेंदोला ने किया पौधारोपण, जरूरतमंद परिवारों को भेंट की राशन किट
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 के वार्ड 21 स्थित मंगल नगर मंदिर प्रांगण में क्षेत्रीय […]