इंदौर : मंगलवार को मंत्री उषा ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान मदरसों को दी जाने वाली सरकारी मदद का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि मदरसों में वही सिलेबस पढाया जाना चाहिए जो सामान्य स्कूलों में पढ़ाया जाता है। बच्चों को एक जैसी शिक्षा दी जानी चाहिए। वर्तमान में मदरसों में दी जाने वाली धर्म आधारित शिक्षा कट्टरवाद को बढावा दे रही है। उषा ठाकुर ने असम का हवाला देते हुए बताया कि वहां राज्य सरकार ने ऐसे कई मदरसों को बंद कर दिया है, जहां देश विरोधी पौध पनपती थी। क्या मप्र में भी सरकार ऐसा कोई कदम उठाएगी…? इस सवाल पर उषा ठाकुर का कहना था कि इस पर विचार किया जाना चाहिए। मदरसों में मध्यान्ह भोजन को लेकर उनका कहना था कि ये जिम्मेदारी वक़्फ़ बोर्ड को उठानी चाहिए।
मन्दिरों को सरकारी नियंत्रण से किया जाए मुक्त।
उषा दीदी ने इस बात से सहमति जताई कि मन्दिरों का प्रबंधन सरकारी नियंत्रण से मुक्त होना चाहिए। उनका कहना था कि इस बारे में विचार किया जा रहा है।
शिवराज सरकार ने भरा फसल बीमा का प्रीमियम।
मंत्री उषा ठाकुर का कहना था कि कमलनाथ सरकार ने किसानों से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। यहां तक कि किसानों की फसल के बीमा प्रीमियम की राशि भी शिवराज सरकार ने भरी। किसानों की खराब फसलों के मुआवजे को लेकर उनका कहना था कि सीएम शिवराज ने सीधे किसानों के खाते में राहत राशि डाली है। फसल बीमा के जरिए भी उन्हें नुकसानी का मुआवजा मिल सकेगा।
Related Posts
May 24, 2025 मप्र को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री यादव
मख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति आयोग की विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 बैठक में की […]
June 26, 2023 अवंतिका एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में बारिश का पानी रिसने से यात्री हुए परेशान
पानी के रिसाव का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया रेल प्रशासन।
बारिश का पानी […]
February 19, 2021 मैरियट को लगातार तीसरे वर्ष मध्यभारत के सर्वश्रेष्ठ 5 स्टार डीलक्स होटल का खिताब
इंदौर : मैरियट होटल इंदौर ने लगातार तीसरे साल “मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ 5 - स्टार […]
June 10, 2020 पटवारी का आरोप, कोरोना को लेकर गलत बयानी कर रहें सीएम शिवराज इंदौर : कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री […]
April 1, 2020 कोरोना प्रकोप का असर, 338 बंदियों को पेरोल पर किया गया रिहा इंदौर : कोरोना के प्रकोप को देखते हुए महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवायें संजय चौधरी के […]
July 16, 2022 वायरस जनित रोग है मंकीपॉक्स, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है इसका फैलाव – डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच WHO द्वारा घोषित एक और महामारी मंकीपॉक्स ने भी […]
January 23, 2022 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रैली व रोड शो पर 31 जनवरी तक पाबन्दी
नई दिल्ली : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव […]